स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दीपेन्द्र हुड्डा ने खोली भाजपा-जजपा सरकार की पोल, 75 पार नहीं अब होगा हरियाणा पार

Haryana News Latest : Dipender Hooda exposed BJP-JJP government's poll, Haryana will not cross 75 now

भानुमति का कुनबा होने वाला है हरियाणा पार, युवाओं व किसानों की आने वाली है सरकार



अब तक न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़। 

राष्ट्र हीत से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता और भारत से बढक़र कोई देश नहीं है। आज एनडीए भानुमति का कुनबा हो चुकी है, इसमें लोगों को लुभाने के लिए बड़ी बड़ी बातें तो की जाती हैं लेकिन धरातल पर उनका कोई असर दूर दूर तक दिखाई नहीं देता। उक्त शब्द राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सीईटी के विरोध में हिसार में निकाले गए प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा पिछले काफी सालों से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। महंगाई, रोजगार के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा एनडीए सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित रही है। इसलिए हरियाणा सहित पूरे देश की जनता भाजपा के खिलाफ सरकार बनाने का मन बना चुकी है। 


अपनी उपलब्धी बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्ट्राचार छिपाने के लिए कर रही है जनता को गुमराह

राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार ने पिछले नौ सालों में कोई कदम नहीं उठाया। बल्कि युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारी, मजदूर का शौषण करने के लिए अनेक नीतियां बनाई। ताकि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपना जनाधार बचाने के लिए भानुमति का कुनबा कहीं से ईंट और कहीं से पत्थर ईक्टठा कर अपने जनाधार को बचाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन आज जनता जागरूक हो चुकी है और भाजपा को देश व प्रदेश से खदेडऩे का पूरा मन बना चुकी है। ताकि भविष्य में युवाओं को रोजगार और महंगाई से निजात दिलवाने वाली सरकार आ सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक देश में नौ साल शासन करने के बाद भी कांग्रेस की खामियां निकाल रहे हैं। लेकिन अपने नौ साल के कार्यकाल की एक भी उपलब्धी नहीं गिना पा रहे हैं। इससे साबित होता है कि इन नौ सालों में देश व प्रदेश कितना पीछे गया है। 


जजपा का जनाधार हरियाणा में खत्म, अधिकत्तर विधायक भागने की फिराक में

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा का कोई जनाधार नहीं है। जबकि भाजपा के खिलाफ वोट मांग कर दस सीटें जीतने वाली जजपा के खिलाफ आज बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक उसकी हकीकत जान चुका है। ऐसे में जजपा आने वाले चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। क्योंकि उसके अधिकांश विधायक भागने की फिराक में बैठे हुए हैं और अपनी ही पार्टी के खिलाफ समय समय पर मोर्चा खोल रहे हैं। ऐसे में जजपा का कोई जनाधार नहीं बचा है। वो हरियाणा सरकार व राज्यपाल से मांग करते हैं कि बाढ़ के कारण तबाह हुई किसानों की फसलों का कम से कम 40 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। ताकि किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके और अपने नुकसान की भरपाई कर सके। 




सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का युवा विदेशों का कर रहा है रूख

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज युवा बेरोजगार के कारण विदेशों की तरफ पलायन कर रहा है तो कुछ युवा नशे की दल दल में फंसकर अपने व अपने परिवार को अंधकार की तरफ ले जा रहे हैं। लेकिन इन सब बातों की जिम्मेवारी प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार लेने की बजाय उनसे कन्नी काट रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार आने पर युवाओं को सीईटी का भरपूर मौका दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके अवसर तलाशे जाएंगें। उन्होंने युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि युवा अपना धेर्य ना खोंए। क्योंकि युवा, किसान, व्यापारी व मजदूर विरोधी सरकार जाने वाली है और इन सबकी हितेषी सरकार हुड्डा के नेतृत्व में बनने वाली है। 





राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने युवा कांग्रेस कार्यकत्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आने वाले दस महीने में हरियाणा में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्योंकि युवाओं, किसानों, मजदूर, गरीब, व्यापारी से उनका हक छीनने वाली सरकार जाने वाली है और उनके हकों की रक्षा करने वाली सरकार बनाने का मन पूरा हरियाणा बना चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 75 पार का नारा भाजपा ने दिया था। लेकिन इस बार हरियाणा की जनता भाजपा जजपा को हरियाणा पार करवाने का नारा देने का मन बना चुकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |