स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हड़ताल के 18वें दिन लिपिकों ने शुरू की भूख हड़ताल

 Hisar news in Hindi today : Clerks started hunger strike on 18th day of strike

सरकार बिना तथ्यों व आकड़ों के आधार पर कर रही गुमराह 


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

हिसार के लघु सचिवालय में चल रहे लिपिक


एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी (सीएडब्ल्यूएस) के धरने के 18वें दिन लिपिकों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठें। लिपिकीय वर्ग की एकमात्र मांग है कि सरकार उनके कार्यों की समीक्षा के आधार पर वेतनमान दें। 




सीएडब्ल्यूएस संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रधान जितेन्द्र श्योराण व उपायुक्त कार्यालय के प्रधान राजेश घोटिया ने बताया कि शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक सरकार के साथ हुई जो विफल रही। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा सरकार के सामने जो तथ्य रखे गए, सरकार के पास उनका कोई जवाब नहीं था। 



सरकार बिना तथ्यों व आकड़ों के आधार पर आम जनता गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए गए तथ्यों पर कार्य करते हुए हमारे कार्य की समीक्षा करनी चाहिए। विफल बैठक के बाद राज्य कार्यकारिणी द्वारा फैसला लिया गया है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे। 



 जिसके कारण शुक्रवार से हिसार में स्वास्थ्य विभाग से सरोज दहिया व महेन्द्र लिपिक, सुनिल मुंजाल, वेदप्रकाश व सरोज घोडेला सहायक भूख हड़ताल पर रहें। उधर शनिवार को धरने की अध्यक्षता सविता लिपिक तथा राकेश कुमार द्वारा की गई। मौके पर जिला संयोजक प्रवीण गर्ग, जिला सचिव सुधीर सांगवान, उपप्रधान दीपक जांगड़ा, जिला कोषाध्यक्ष अमित सनसनवाल, गुजवि के संदीप, रविन्द्र, दिनेश तथा सतबीर सिंह ने धरने को संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |