सिवानी माइनर में डूबे नारनौंद के युवक का शव 18 घंटे बाद मिला
Hansi news today : dead body of Narnaund youth who drowned in Siwani Minor was found after 18 hours
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
हांसी स्थित सिवानी माइनर नहर में शुक्रवार दोपहर बाद डूबे नारनौंद के युवक का शव 18 घंटे सांई कालोनी के समीप स्थित एक पुल में फंसा हुआ मिला। पुल के नीच शव मिलने पर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया जहां पुलिस ने मृतक सुखचैन के परिजनों के ब्यान पर इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर बाद नारनौंद के वार्ड नंबर एक निवासी सुखचैन अपने चाचा के लड़के व दोस्त के साथ नहर में नहाने के लिए आया था और सुखचैन ने भिवानी रोड़ स्थित नहर के पुल पहुंचते ही नहाने के लिए सिवानी माइनर में छलांग लगा दी।
लेकिन वो नहर पानी के पानी के तेज बहावको चीर नहीं पाया और पानी के तेज बहाव के कारण जब वह डूबने लगा तो उसके चाचा के लड़के व दोस्त ने उसे गमछा फेंक कर बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह गमछे को पकड़ नहीं पाया और बह गया।
पुलिस, दमकल विभाग व गोताखोरों की टीम ने देर रात तक सुखचैन को तलाश करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके परिजन उसकी तलाश में रात भर नहर पर ही डटे रहे।
शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि शव युवक का शव पुल के नीचे अटका हुआ है तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो वो सुखचैन का पाया गया।
एसएससी की तैयारी के लिए हांसी में ले रहा था कोचिंग
सिवानी माइनर में डूबा युवक एसएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए हांसी के एक निजी कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था और कोचिंग समाप्त होने के बाद वह शिव कालोनी स्थित अपने चाचा कृष्ण के घर चला गया और उसके लड़के व अपने एक अन्य दोस्त के नहर में नहाने के लिए भिवानी पुल पर पहुंच गए जहां सुखचैन ने आव देखा न ताव कपड़े उतारे और नहर में छलांग लगा दी। परिजनों के अनुसार सुखचैन को तैरना आता था परंतु पानी के तेज बहाव ओर नहर की गहराई के कारण वह अपने आप को बचा नहीं पाया और पानी के तेज बहाव में डूबता चला गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks