स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले मे बाहरवीं कक्षा के छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर किया सुसाईड

Hisar News LatestClass 12th student commits suicide by jumping in front of train in Hisar district

तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़। 

  हिसार लुधियाना रेलवे मार्ग पर नया गांव के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने का मामला संज्ञान में आया है। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और कारवाई करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। 


मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के बरवाला के नजदीकी गांव बोबुआ निवासी नवीन बाहरवीं कक्षा में बढ़ता था और वो शनिवार को नया गांव के पास हिसार लुधियाना मार्ग पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही उकलाना रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 



जानकारी के मुताबिक मृतक नवीन का पिता हरियाणा रोड़वेज में कंडेक्टर के पद पर कार्यरत है और नवीन कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। वहीं पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला और ट्रेन के आगे कूदने से उसकी गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई थी। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |