स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Hindi : हिसार जिले में युवक का अपहरण कर हत्या, नहर में मिला शव

Hisar News Hindi : Youth kidnapped and murdered in Hisar district, dead body found in canal



समुदाय की पुष्टि का आइकॉन

तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़। 

हिसार जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार को एक युवक का अपहरण कर हत्या ( Murder ) करने का मामला संज्ञान में आया है। शुक्रवार को शराब के ठेके (wine Shop ) पर एक युवक का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो जाता है और उसका अपहरण कर लिया जाता है। उसके बाद रविवार को युवक का शव बालसमंद नहर में मिलता है। जिसके शरीर पर चोटों के काफी निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया और जांच आरंभ कर दी है। इससे पहले पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया था। 




मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव धीरणवास निवासी सुनील और उसका दोस्त सुमित गांव के ही शराब के ठेके पर मौजूद थे। उसी समय गांव के ही कुछ युवक वहां पर आ गए और सुनील के साथ झगड़ा करने लगे। जिसकी रिकार्डिंग वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि गांव का ही अजीत सुनील का ऑटो में अपहरण करके ले गया और उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। नहर में मिले सुनील के शव पर पुलिस को चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर आठ युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।







जानकारी के मुताबिक सुनील अपराधिक किस्म का युवक था और उस पर हत्या प्रयास, फिरौती मांगने और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं और वो छ: महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।  गांव धीरणवास निवासी मृतक के साथी सुमित उर्फ बादल ने बताया कि 21 जुलाई को रात करीब 11:30 बजे जब वो दोनों शराब के ठेके पर थे तो एक ऑटो व दो मोटसाइकिलों पर गांव के ही अजीत उर्फ जीतू, सागर उर्फ साहिल, संजय, विक्रम, दिलबाग उर्फ बीरू, सुभाष, श्रवण उर्फ काजल, विरेंद्र व अन्य युवक वहां पर पहुंचे। सभी युवक गंडासी, लोहे का दरात, लाठी-डंडे, गंडासी लैस होकर आए थे। इन सभी ने उस पर व सुनील पर अचानक से हमला कर दिया। 




सुमित ने बताया कि वो किसी तरह से उनके चुंगल से बचकर अपने घर की तरफ भागने में कामयाब हो गया। जब वो उनके चुंगल से निकलकर भागा तो उस समय वो सभी हमलावर सुनील को जान से मारने की बात कर रहे थे। लेकिन सुनील पर अधिक वार होने के कारण वो उनके चुंगल से नहीं बच पाया और वो सुनील का अपहरण करके ऑटो में अपने साथ ले गए। सुमित ने बताया कि उसकी आवाज सुनकर सुनील का भाई कुलदीप, शमशेर और राजेश वहां पर आ गए तो उसने सारी घटना के बारे मे बताया और उनका पीछा किया। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घायल सुमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तो पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अजीत उर्फ जीतू सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 




बताया जा रहा है कि मृतक सुनील और आरोपित अजीत उर्फ जीतू अच्छे दोस्त हुआ करते थे। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया और इसी रंजिश के चलते अजीत उर्फ जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील का अपहरण कर हत्या कर दी। 








कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |