हैड कांस्टेबल ने थाने में किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी काबू
Hindi haryana news : Head constable raped minor in police station, accused arrested
एसपी ने तुरंत लिया एक्शन, हैड कांस्टेबल को किया डिसमिस बाबैन थाने में दर्ज था गुमशुदा का केस, थाने पहुंची थी पीड़िता
तहलका न्यूज कुरुक्षेत्र, देवीलाल बारना । जिला के बाबैन थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने एक नाबलिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने एक नाबालिक छात्रा के साथ बाबैन थाने में ही बने महिला मित्र कक्ष में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पीड़ित लड़की अपने परिवारजनों से बिना बताए अपनी मामी के साथ दो महीने पहले देवरिया बिहार चली गई। थी। पीड़ित लड़की के परिवारजनों इस पीड़ित लड़की की गुमशुदा की शिकायत दो माह पहले बाबैन थाने में दर्ज करवाई थी। इसमें बाबैन पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। यह लड़की दो माह बाद अपनी मामी के साथ वापिस अपने घर आ गई थी। थाना बाबैन में गुमशुदा के दर्ज मामले को लेकर पीड़ित लड़की व परिजनों को बाबैन थाने में बुलाया गया था।
बाबैन थाने तैनात एएसआई राजीव कुमार के पास पीड़ित लड़की का गुमशुदा केस था। लेकिन वहीं बाबैन थाना में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने गुमशुदा मामले को निपटवाने के लिए पीड़ित लड़की व उसके परिजनों को सलाह दी वह इस मामले का निपटवा देगा।
दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसपी
इस मामले के बारे में बाबैन थाने में पहुंचे कुरूक्षेत्र पुलिस अधिक्षक सुरेंद्र भोरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोषी हैंड कास्टेबल श्यामलाल के खिलाफ मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी हेड कांस्टेबल श्याम लाल कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोषी हेड कांस्टेबल श्याम लाल को डिसमिस किया जाता है।
पीड़ित लड़की के परिजनों को स्टाम विक्रेता के पास स्टाम बनवाने के लिए भेज दिया। पीड़ित लड़की के परिजन स्टाम बनवाने के लिए थाने से बाहर गए तो हेड कांस्टेबल श्यामलाल पीड़ित लड़की व उसकी नानी को बाबैन थाने में ही बने महिला मित्र कक्ष में लेकर चला गया और पीड़िता की नानी को कमरे से बाहर प्रतिक्षा करने के लिए कहा। हेड कांस्टेबल ने महिला मित्र कक्ष में लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की घर पहुंची तो उसने सारी घटना परिजनों को बताई। इस मामले की सूचना मिलते ही शाहबाद के डीएसपी रणधीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों के द्वारा बाबैन थाने में पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं फोरेंसिक टीम के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए गए। इस मौके पर बाबैन थाना प्रभारी एडीशनल एसपी शुभम कुमार व उसकी टीम के द्वारा इस मामले को लेकर गहनता से जांच की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks