स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सत्ता के लालचियों का गठबंधन है भाजपा-जजपा गठबंधन: रणदीप सुरजेवाला

 Haryana news khabar : BJP-JJP alliance is an alliance of those greedy for power: Randeep Surjewala

भाजपा को जमुना पार करने का नारा देकर खुद सत्ता के लालच में भाजपा की गोद में बैठ गया दुष्यंत


तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा - जजपा का गठबंधन सत्ता के लालचियों का गठबंधन है। जिन लोगों ने 2019 में भाजपा को जमुना पार करने का नारा देकर लोगों से वोट लिए, वही लोग सत्ता के लिए भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए।





 मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2019 में दुष्यंत व दिग्विजय को हथकड़ियां लगवाने की बात कहते थे, लेकिन भाजपा ने भी सत्ता के लिए इन्हीं लोगों से गठबंधन कर लिया। भाजपा व जजपा ने सत्ता के लिए जनता की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है।




 सुरजेवाला रविवार को यहां आयोजित हुंकार रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुवीर भारद्वाज, राजकुमार गोयल, किरण सैनी, वीरेंद्र जागलान, अनिल कुंडू आदि मौजूद रहे। 





सुरजेवाला ने कहा कि 150-150 कोस से लोग जींद में आकर अपनी तकदीर बदल गए लेकिन उन्होंने जींद की तकदीर नहीं बदली। दुष्यंत चौटाला की चार पीढ़ियों की राजनीति जींद की धरती से ही चली है। 




पड़दादा को उपप्रधानमंत्री, दादा को मुख्यमंत्री व दुष्यंत को उपमुख्यमंत्री बनाया है लेकिन इन्होंने जींद के विकास के लिए कुछ नहीं किया। कोरोना काल में लोग तड़पते रहे लेकिन दुष्यंत चौटाला उनकी संभाल करने की बजाय शराब बेचकर करोड़ों रुपए इकट्ठा करने में लगे रहे।







 सुरजेवाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला किसानों की वोटों से ही सत्ता में बैठे हैं‌ लेकिन जब भाजपा सरकार कृषि के क्षेत्र में तीन काले कानून लेकर आई तब दुष्यंत ने अपना त्यागपत्र देने की बजाए किसानों पर देशद्रोह के मुकदमें दर्ज करवाने का काम किया। सत्ता के लालच में इन गद्दारों ने किसानों की बजाए भाजपा का साथ दिया। 





भाजपा-जजपा गठबंधन ने जींद की जनता के साथ धोखा किया है। इन लोगों ने सत्ता में बैठकर अपना विकास तो कर लिया लेकिन जींद का कोई विकास नहीं किया। रणदीप ने जींद के लोगों से एकजुट होकर गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |