हत्या के मामले में हिसार पुलिस ने यूपी के ट्रक चालक को गिरफ्तार
Hisar crime news : Hisar police arrested UP truck driver in murder case
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ ।
थाना आजाद नगर पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद ट्रक परिचालक की हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से वारदात में प्रयोग किया गया पाना भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार
HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन ....
उप निरीक्षक अजमेर सिंह ने बताया कि 25.6.2032 को थाना आजाद नगर में सूचना मिली कि स्पिनिंग मिल लिमिटेड, तोशाम रोड में किसी अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर अज्ञात व्यक्ति की शव को अग्रोहा मेडिकल में शिनाख्त के लिए रखवाया। मृतक की शिनाख्त कोरीखेड़ा, जिला फर्रुखाबाद, यूपी निवासी शिभम के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पेट में लगी चोट के कारण लीवर का फटना पाया गया। डॉक्टर की राय लेने के बाद मृतक शिभम के पिता की शिकायत पर थाना आजाद नगर हिसार में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि शिभम, आरोपी ट्रक ड्राइवर सिपू सिंह के साथ ट्रक पर परिचालक के रूप में काम करता था। शिभम और सिपू सिंह 24.06.2023 को ट्रक लेकर हिसार पहुंच गए। इन्होंने ट्रक में बने केबिन में शराब पी। शराब के नशे में दोनो की कहासुनी हो झगड़ा हो गया। ड्राइवर सिपु सिंह ने शिभम के पेट में लोहे के पाने से चोट मारी और लात मार ट्रक से नीचे गिरा दिया। शिभम के पेट में लोहे के पाने से चोट के कारण उसका लिवर फट गया और उसकी मौत हो गई। महोई, फर्रुखाबाद, यूपी निवासी सीपू सिंह को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 302 के तहत अंकित अभियोग संख्या 460 दिनाक 27.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी शीपू से वारदात में प्रयोग पाना बरामद किया है आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks