स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

92 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक विनोद भयाना ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

 Hansi news : MLA Vinod Bhayana inaugurated construction work of road to built at cost of 92 lakhs


काली देवी मंदिर- जींद चौक से श्मशान घाट तक बनने वाली सड़क का नारियल तोड़कर शुभारंभ 


तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 

विधायक विनोद भयाना ने सोमवार को काली देवी मंदिर जींद चौक से श्मशान घाट बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का  नारियल तोड़कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इन दिनों विधायक विनोद भ्याणा छोटी छोटी गलियों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। जबकि ये काम शहर में नगर चेयरमैन व पार्षदों व गांव में सरपंच का होता है। इससे पहले पूर्व वित्तमंत्री एवं नारनौंद से विधायक कैप्टन अभिमन्यु ने भी छोटी गलियों के निर्माण पर अपने नाम के सूचना पट लगवाए थे कि इस गली का निर्माण वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के प्रयासों से किया गया। 








    विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान शहरवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 6 माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इस विकास परियोजना पर 92 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस सड़क की लंबाई 700 मीटर तथा चौड़ाई 18 फुट होगी। उन्होंने  भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता परक सामग्री का प्रयोग करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को लंबे समय तक इस सड़क की सुविधा मिलती रहे।








 विधायक विनोद भयाना ने कहा है कि जाट धर्मशाला से छाबड़ा चौक तक बनने वाले रोड का कार्य जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा। इसके अलावा चोपटा से पंचायती रामलीला, जींद चौक से बड़सी गेट तिकोना पार्क वाला रोड को भी जल्दी बनवाया जाएगा। गैस एजेंसी वाले रोड के निर्माण के लिए भी 2 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि मंजूर हो गई है । इसका टेंडर लग चुका है। अवसर पर उनके साथ सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल, एसडीओ सौरभ चौहान, जेई कुलदीप, सुरेंद्र, अशोक ढालिया, गोलू चावला विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा शहर के मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे रहे।





weather update Haryana

अधिकारी बरसाती मौसम शुरू होने से पहले सीवरेज लाइनों तथा नालों की साफ सफाई करवाना करें सुनिश्चित: विधायक विनोद भयाना


 तिकोना पार्क तथा पंजाब नेशनल बैंक के सामने बनवाए जाएंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम


विधायक विनोद भयाना ने सुनी हल्का वासियों की समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता पर समाधान करने के दिए निर्देश


हांसी,3 जुलाई :


विधायक विनोद भयाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सीवरेज लाइनों तथा नालो की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें ताकि बरसाती मौसम में शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा ना हो।





   श्री विनोद भयाना सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हलके के लोगों की समस्याएं सुन उनका निदान कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं है ऐसे में सुपर सकर मशीन से सभी नालों तथा सीवरेज लाइनों की साफ सफाई तेजी से पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिकोना पार्क तथा पंजाब नेशनल बैंक के सामने दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनवाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो सके। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के स्थापित होने से एक तरफ जहा पानी के ठहराव से उत्पन्न होने वाली समस्या का समाधान होगा वहीं दूसरी ओर भूजल स्तर में सुधार भी आएगा।







weather update Haryana

    विधायक ने जन समस्याओं का समाधान करते हुए मुजादपुर गांव में टूटी जलापूर्ति लाइन को ठीक करने तथा गांव के वार्ड नंबर- 2 में पानी पहुंचाने के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से एक अन्य समस्या का समाधान करते हुए काठ मंडी के निकट कुछ घरों में पानी पहुंचाने के लिए 300 मीटर जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने बजरंग आश्रम रोड पर बने मेनहोल को ठीक करने, काली देवी मंदिर- काठ मंडी रोड के साथ लगती  गलियों से गंदे पानी की निकासी के लिए लगभग 60 फुट लंबी सीवरेज लाइन बिछाने तथा शिव कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल बनाने, उत्तम नगर में जलापूर्ति पाइप लाइन का 200 फुट और विस्तार करने की निर्देश देते हुए शहर के जिन  क्षेत्रों में जलापूर्ति तथा सीवरेज पाइप लाइन उपलब्ध नहीं वहा इनकी व्यवस्था करवाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।







    विधायक ने ढाणी पाल ,ढाणी बुखारी तथा धर्मपुरा गांव में बनने वाले जल घरों की स्टेटस रिपोर्ट प्राप्त की और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसे ही सरकार द्वारा बजट अलॉट किया जाए उसके तुरंत बाद तेजी से कागजी कार्यवाही पूर्ण करवाते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाना सुनिश्चित करें।


Read more news

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |