हांसी पुलिस बनाये हुए हैं सोशल मीडिया पर पैनी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट की तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई |
Hansi news : Hansi police is keeping close watch on social media, strict legal action will be taken against objectionable posts
सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की गलत अफवाह पर विश्वास ना करें ।
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
पुलिस अधीक्षक हांसी मकसूद अहमद ने आमजन से यह अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो। जिससे आपसी भाईचारे में तो दरार आती ही है साथ ही समाज में नफरत का जहर धुलकर समाज को खोखला कर देता है।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें । अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं ।
HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार
HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन ....
अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी । हांसी पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है । लोगों से भी अपील है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें ।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत कार्य करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें । उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति व वाहन दिखाई दें तो उसकी सूचना तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks