स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आज व कल पूरे हरियाणा में होगी तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 Haryana weather update : Heavy rain will occur in entire Haryana today and tomorrow, Orange alert issued

सिरसा में बारिश के बाद सड़कें जलमग्न।


तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

वैसे तो हरियाणा में ( weather update in Haryana ) दक्षिण पश्चिम मानसून का दौर लगातार जारी है। लेकिन इस बार बारिश निरंतर रूप से न होकर रुक रुक कर हो रही है। वीरवार को भी चंडीगढ़ सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। इस दौरान पश्चिम में दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिले सरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में भी मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। वहीं करनाल, महेंद्रगढ़ व रोहतक में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में 5-5 इंच, होडल व पलवल में 3 इंच, कालका, नरवाना व सढोरा में 2 इंच बारिश दर्ज की गई।





अलर्ट पर उत्तर हरियाणा

 भारत मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ( Chandigarh Mausam department center ) के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 28 व 29 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश ( heavy rain ) की संभावना के मद्देनजर मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तरी हरियाणा दक्षिण में दक्षिण पूर्व हरियाणा पश्चिम दक्षिण हरियाणा के सभी जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। भारत मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र कैथल व करनाल में 31 जुलाई तक बारिश के आसार बताए हैं।





सरसा व फतेहाबाद जिला की चिंता बढ़ी

वीरवार दोपहर को हुई बारिश से एक तरफ जहां किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं पहले से ही बाढ़ की चपेट में चल रहे सरसा व फतेहाबाद जिला की चिंता बढ़ी है। इस दौरान निचले इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई।


More latest news haryana 





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |