हांसी-हिसार पुलिस ने अलग अलग मामलों में सात को पकड़ा
Hansi Hisar police arrested seven in different cases
अवैध बंदूक सहित एक युवक गिरफ्तार
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
थाना आदमपुर पुलिस ने गांव चबरवाल से एक युवक को टोपीदार अवैध बंदूक सहित काबू किया है। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव चबरवाल वाटर वर्क्स के पास मौजूद थी कि उसी समय बनावली की तरफ से से एक युवक अपने कंधे पर एक टोपीदार बंदूक रखे हुए आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा। शक के आधार पर उसे कबूबियर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव चहरवाला, सिरसा निवासी मोनू बताया। पुलिस द्वारा मोनू से टोपीदार बंदूक के लाइसेंस के बारे पूछताछ करने पर वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। अवैध टोपीदार बंदूक को कब्जा पुलिस लेकर मोनू के खिलाफ थाना आदमपुर में आर्म्स एक्ट एक तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
748 ग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित एक व्यक्ति काबू
तहलका न्यूज आदमपुर।
थाना आदमपुर पुलिस ने बस स्टैंड गांव भोडिया बिसनोइय से एक व्यक्ति को काबू कर 748 ग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित काबू किया है।
एएसआई रामफल ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि भोडिया बिसनोइया बस स्टैंड पर एक युवक नशीला पदार्थ लिए खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के भोडिया बिसनोइया बस स्टैंड पहुंची तो बस स्टैंड पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख भट्टू की तरफ तेजी से जाने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भोडिया बिसनोइया निवासी नेकी राम बताया। नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बरवाला की मोजुदगी में तलाशी लेने पर नेकी राम के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 748 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद कचरा डोडा पोस्त को कब्जा पुलिस लेकर नेकी राम के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
चलती ट्रेनों में चोरी करने व मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में दो को किया गिरफ्तार
तहलका न्यूज हांसी।
चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए सीआईए (2) हांसी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विनोद वासी गंगन खेड़ी के रूप में हुई । जोकि चलती ट्रेनों में गैंग बना कर चोरी करते थे। इसके साथियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। विनोद सह आरोपी वासी गंगन खेड़ी को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य चोरी की वारदातों को बारे पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित वासी थुराना के रूप में हुई जिसने विश्वकर्मा चौक आईसीएस सेंटर हांसी से मोटरसाइकिल चोरी कर लिया था जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है ।
पिस्तौल की नोक पर नकदी छीनने के आरोप में 2 को किया गिरफ्तार
तहलका न्यूज हांसी।
अपराधों पर रोकथाम लगाते हुए हांसी शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ सेखु वासी 4 कतुब गेट हांसी व रोहित उर्फ मोलू वासी 4 कतुब गेट हांसी के रूप में हुई जिन्होंने दिनेश कबाड़ी के पिस्तौल की नोक पर ₹5000 की नकदी छीन ली थी। जिन को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है। वारदात में प्रयोग पिस्तौल रोहित उर्फ मोलू के भाई रवि से पहले ही बरामद हो चुकी है।
संपत्ति हड़पने के लिए अपने पति की जगह पर दूसरे का नाम लिखवा कर नकली आधार कार्ड व बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला को किया गिरफ्तार ।
हांसी शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान ममता वासी गुकना गाजियाबाद के रूप में हुई। जिसने अपने पति की जगह पर दूसरे का नाम लिखवा कर संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी आधार कार्ड व बच्चों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर धोखाधड़ी की थी जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks