रोहतक जिले में निर्मम तरीके से युवक की हत्या, मंदिर में पड़ा मिला शव
Haryana Rohtak news : Youth brutally murdered in Rohtak district, dead body found in temple
गांव डोभ के मंदिर में पड़ा मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
तहलका न्यूज रोहतक।
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव के मंदिर में एक युवक का शव पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही मंदिर में लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जिसने घटनास्थल से एक जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजो बात पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
पूजा पाठ करने मंदिर में पहुंचे तो देखा शव
रोहतक जिले के गांव डोभ के मंदिर में वीरवार की सुबह जब लोगों पूजा पाठ करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो मंदिर में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा हुआ देखने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रोहतक पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि युवक की हत्या एक पत्थर मारकर की गई है। मृतक की पहचान गांव डोभ निवासी 24 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है।
गांव की ही लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में गया था जेल, लड़की के भाई पर हत्या का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मनोज करीब 3 साल पहले गांव के एक लड़की को भगा कर ले गया था और इस मामले में मनोज को जेल जाना पड़ा था। इस समय मनोज जेल से बाहर आया हुआ था और गांव में ही रह रहा था। आरोप है कि लड़की के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते मनोज की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks