दिन-दिहाड़े वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
Haryana news latest today: Elderly woman strangled to death in broad daylight
![]() |
| घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। |
तहलका न्यूज कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सैक्टर-7 में दिन-दिहाड़े 65 वर्षीय वृद्ध महिला की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला का शव पलंग पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गईं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की पहचान करीब 65 वर्षीय निर्मला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 7 के मकान में महिला व उसका पति रहते है। महिला रिटायर्ड टीचर है व उसका पति एफसीआई से रिटायर्ड है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे महिला का पति हुडा कार्यालय में किसी कार्य से गया हुआ था। जब वह दोपहर करीब 3:30 बजे घर वापस आया, तो देखा कि निर्मला पलंग पर लहूलुहान अवस्था में पडी हुई है। निर्मला के गले से खून निकल रहा था। हत्यारे ने घर में मौजूद अकेली महिला की गला रेत कर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घर के कमरें में दस्तावेज बिखरे पड़े थे। इस कारण मामले को चोरी से भी जोड कर देखा जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
बता दे कि महिला के बेटे ने करीब 5 साल पहले आत्महत्या कर ली थी व बेटी शादीशुदा है, जोकि मुम्बई रहती है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। थाना सिटी प्रभारी


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks