Hansi news : हांसी पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को पकड़ा, वहीं हांसी के नजदीकी गांव के युवक को अवैध हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार
Hansi news : Hansi police caught young man with illegal weapon, illegal weapon supplier also arrested
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
हांसी सीआईए पुलिस ने गेस्ट के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध हथियार अपने कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। वे एक दूसरे मामले में सीआईए टू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सफाई करने के मामले में मध्यप्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए वन हांसी की टीम गेस्ट कर रही थी कि एक ही पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों को उस पर शक हुआ और उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक नाजायज पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक की पहचान चार कुतुब गेट हांसी निवासी रवि के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
वहीं दूसरे मामले में हांसी सीआईए टू पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लायर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान मध्यप्रदेश के शकरपुर निवासी लखन को गिरफ्तार किया है। जिसने शेखपुरा निवासी धर्मबीर को अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks