Hansi news : ठेका बंद करवाने के लिए ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Hansi news: Rural women demonstrated to stop contract
पुट्टी मंगल खां में बस्ती के नजदीक खुला शराब ठेका
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
गांव पुट्ठी मंगल खां में बस्ती के नजदीक खुले शराब के ठेके को बंद करवाने की मांग पर ग्रामीणों ने सरपंच सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों द्वारा ठेके पर प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस टीम ने ठेके को बंद करवा कर जल्द ही यहां से दुसरे स्थान पर शिफ्ट करवाने का आश्वासन देकर शांत करवाया। पुलिस से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद कर यह कहते हुए वापस लौट गए कि अगर जल्द ही यहां शराब ठेका नहीं हटाया गया तो वे स्वयं इस ठेके को यहां से हटा देंगे।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि बस्ती के नजदीक शराब ठेका होने के कारण यहां हर वक्त शराबियों व शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और वे लोग शराब पीकर आपस में झगड़ा करते हैं और आपस में एक दूसरे को गंदी गंदी महिलाओं व लड़कियों को देखकर उनपर अश्लील फब्तियां कसते हैं जिससे महिलाओं का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है और उन्हें ठेके के पास से गुजरते हुए भी गालियां निकालते हैं और डर लगने लगा है।
सरपंच सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि गांव में बने शराब के ठेके को हटवाने को लेकर ग्राम पंचायत की ओर जनवरी 2023 में एक्साइज विभाग, एसडीएम जितेंद्र अहलावत व विधायक विनोद भ्याणा को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन आज तक शराब के ठेके को बंद करवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण उन्हें मजबूरन प्रर्दशन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शराब ठेकेदार भी उन्हें दो चार दिन में ठेका हटाने के झूठे आश्वासन देता रहता है लेकिन आज तक ठेके को शिफ्ट नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना था कि अगर प्रशासन ने जल्द ही शराब के ठेके को गांव की सीमा से बाहर शिफ्ट नहीं करवाया तो उन्हें जबरन ठेके को बंद करवाना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks