नारनौंद क्षेत्र में शराब ठेकेदार पर जान लेवा हमला करने के मामले में दो और भारी मात्रा में गांजा सहित एक गिरफ्तार
Hansi news : Two and one arrested with huge amount of ganja in case of fatal attack on liquor contractor in Narnaund area
2 किलो ग्राम 30 ग्राम गांजा सहित एक को किया गिरफ्तार
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
हांसी पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रामफल उर्फ मोटा वासी सुलचानी हाल गणेश कॉलोनी हांसी के रूप में हुई।
जो कि अपने मोटरसाइकिल पर सुलचानी से हांसी की तरफ नशीला पदार्थ लेकर आ रहा था। एंटी नारकोटिक्स सेल की मुखबिरी मिली की मोटरसाइकिल सवार नशीला पदार्थ ले कर आ रहा है। उसको रोक कर जतिन दलाल आबकारी एवं कराधान अधिकारी को बुलाकर तलाशी ली जिसके कब्जे से 2 किलोग्राम 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां से अप्लाई करना था इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
आपको बताते होगी नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल और सुलचानी गांव नशे के कारोबार को लेकर पूरे उत्तर भारत में विख्यात हो चुके हैं। स्थानीय पुलिस इन दोनों गांव से नशे की कोई भी बड़ी खेप बरामद करने में आज तक नाकाम साबित रही है। जबकि जींद, कैथल, हांसी और हिसार पुलिस टीमें छापेमारी कर एक गांव से भारी मात्रा में नशे की खेपों को बरामद कर चुकी हैं।
जान से मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में दो को किया गिरफ्तार ।
Tahlaka news Hansi
सीआईए (1) हांसी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी का आरोप है कि इन्होंने ही गांव गुराना में शराब ठेकेदार व उसके भतीजे पर गोली चलाई थी। नारनौंद पुलिस थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
गांव गुराना में शराब ठेकेदार पोस्ट के भतीजे पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीआईडी पुलिस टीम का गठन किया था। सीआईए वन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमल व गुलेराम वासी सिंधड के रूप में हुई। जिन्होंने 5 जुलाई रात को दिनेश उर्फ दिनु वासी गुराना के ऊपर जान से मारने की नियत से पिस्तौल से गोली चला दी थी। जिस पर थाना नारनौंद ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग अंकित किया था। सीआईए (1) हांसी की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिनको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ।रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks