महम के पास कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत, कई घायल
tehalka news Rohtak Canter collided with pickup full of devotees near Meham, two including woman died, many injured
उतर प्रदेश से राजस्थान में भंडारा करने के लिए जा रहे थे श्रद्धालुजन
तहलका न्यूज रोहतक : उतर प्रदेश से राजस्थान के गुगामेडी में भंडारा लगाने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप डाला को महम के पास कैंटर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार गुरू नानक पुरा मोदी नगर उत्तर प्रदेश निवासी अमीत ने बताया कि वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ पीकप डाला में सवार होकर अपने पिता का भंडारा करने करने गुगा मेडी राजस्थान जा रहे थे। शाम को जब वह महम के नजदीक पेट्रोल पम्प के पास खड़े थे तभी पीछे से केंटर चालक तेज रफ्तार से आया और पिकप डाला में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीकप गाडी पलट गई, जिसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। और घायलो को ईलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने गायत्री देवी निवासी गांव सिकरी जीला बुलंदशहर व बीजेन्द्र निवासी गुरू नानकपुरा मोदी नगर उतर प्रदेश के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर महम पुलिस पीजीआई पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में अमीत की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks