स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी गांव में हुई कस्सी के वार से महिला की हत्या |

 Tehalka News Hansi Woman killed by knife attack in Hansi village


तहलका न्यूज हांसी / सुनील कोहाड़ । हांसी क्षेत्र में दिन प्रतिदिन वारदातें होती जा रही है। ताजा वारदात हांसी के नजदीकी गांव रामपुरा में हुई जहां पर 55 वर्षीय महिला की कस्सी के वार से हमला करके हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला मुकेश अपने भैंसों के प्लॉट में पशुओं को संभालने के लिए गई हुई थी । जब वह वहां से वापस आ रही थी तो साथ के ही प्लॉट के मालिक के बेटे सुनील ने पीछे से कस्सी का वार करते हुए हमला कर दिया।








चश्मदीदों के अनुसार हमलावर ने लगातार तीन वार किए जिससे मौके पर महिला की मृत्यु हो गई। मृतक महिला मुकेश के पति रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला के दो बच्चे 25 वर्षीय दीपक और 23 वर्षीय अमरजीत है, जोकि अविवाहित हैं। दीपक गुड़गांव की किसी निजी कंपनी नौकरी करता है और अमरजीत हांसी के सर्विस स्टेशन पर नौकरी करके अपने घर का गुजारा चलाते हैं। वही हमलावर सुनील के साथ उस वक्त उसकी भाभी मनीषा भी पशुओं के प्लॉट में मौजूद थी। 




मृतका के पति रमेश ने बताया कि उनकी हमलावर के साथ किसी प्रकार की कोई रंजिश या किसी बात पर कहासुनी नहीं है और अगर खेत की बात करें तो खेत भी पास ना होकर दूर दूर स्थित है। हमलावर ने मृतका पर किस वजह से हमला किया यह बात अभी तक जांच का विषय बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी प्रदीप यादव और एसएचओ सुमेर सिंह अपने पूरे टीम के साथ है पहुंच गए मौके पर ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुला लिया गया। 







डीएसपी प्रदीप यादव के अनुसार हमलावर की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है और हमलावर मौके से फरार है । पुलिस टीम ने मौके से सारी जानकारी जुटाकर शव को फांसी के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया और पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर जुटी हुई है।


UG addmission latest news 

भारत भूकंप के झटकों से हिला, भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज, मंगलवार दोपहर को आया भूकंप। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |