बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार बेटी की मौत, मां गभीर
Jind news Hindi Scooty rider daughter dies due to collision with Bolero, mother serious
■ स्कूटी पर सवार होकर खेत में जा रही थी, मां-बेटी
तहलका न्यूज जींद / साहिल भनवाला।
गांव ईगराह बस अड्डे के निकट जींद-भिवानी मार्ग पर मंगलवार को स्कूटी सवार मां-बेटी को बुलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें बेटी की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर युवक की बेहरमी से हत्या, लहुलुहान हालत में मिला शव
गांव ईगराह निवासी विजेंद्र की बेटी मनीषा (16), उसकी पत्नी अनीता मंगलवार को स्कूटी पर सवार होकर खेत में जा रही थी। जब वे जींद-भिवानी मार्ग को क्रॉस कर रही थी तो उसी दौरान भिवानी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने उनकी स्कूटी टक्करमार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनीषा गाड़ी के शीशे से जा टकराई। फिर सड़क पर आ गिरी। बुलेरो गाड़ी उसकी मां अनिता को भी रौंदती हुई निकल गई । जिसमें दोनो मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया।
महम के पास कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत, कई घायल
मनीषा तथा उसकी मां अनीता को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों को जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता विजेंद्र की शिकायत पर फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks