स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कृष्ण और मुख्यारोपी ने पहले सुखबीर को पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट !

 Jind crime news Krishna and main accused first made Sukhbir drink alcohol, then killed him

• जमीनी मामले में हुई थी सुखबीर की हत्या, बिजली वाले टैस्टर से गोदकर मारा

• सुखबीर बिकवा रहा था फरार आरोपी हरीश उर्फ बंदी के चाचा की जमीन, समझाने पर भी नहीं माना


तहलका न्यूज जींद / साहिल 


जींद जिले के अशरफगढ़ गांव के में एक सप्ताह पहले युवक सुखबीर की हुई हत्या का खुलासा हो गया है। उसकी हत्या गांव के ही कृष्ण और हरीश उर्फ बंदी ने की थी। हत्या का कारण था कि आरोपी हरीश उर्फ बंदी के चाचा के खेत की जमीन मृतक सुखबीर बिकवा रहा था। इस पर हरीश उर्फ बंदी ने मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। इस पर आरोपी ने दोस्त कृष्ण के साथ मिलकर योजना के तहत सुखबीर को खेतों में ले जाकर शराब पिलाई और फिर बिजली वाले टैस्टर से उसकी छाती, गर्दन और पेट पर वार किए। इसके बाद अंगोछा (परणा) से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। यह खुलासा गिरफ्तार किए गए आरोपी कृष्ण उर्फ झुंडिया ने किया है। 








सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी हरीश उर्फ बंदी की गिरफ्तारी में लगी हुई है। पांच जून को अशरफगढ़ निवासी संदीप ने सदर थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका भाई सुखबीर बिजली का काम करता था जो पांच जून शाम को घर आया और रात साढ़े दस बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आने के बाद वह घर से कहीं चला गया जो वापस नहीं लौटा। इस पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 






हरीश उर्फ बंदी ने कृष्ण के साथ मिलकर सुखबीर की हत्या की थी

पुलिस ने अशरफगढ़ निवासी सुखबीर की हत्या के आरोपी गांव के ही कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के हरीश उर्फ बंदी ने कृष्ण के साथ मिलकर सुखबीर की हत्या की थी। हरीश और सुखबीर के बीच जमीन बिकवाने का मामला था। पुलिस ने आरोपी कृष्ण को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। –मोनिका, प्रभारी, सीआरएसयू चौकी जींद।


UG addmission latest news 

भारत भूकंप के झटकों से हिला, भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज, मंगलवार दोपहर को आया भूकंप। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |