मलबे में दबे खुदाई कर रहे मजदूर, 3 की मौत, 5 घायल, अस्पताल में भर्ती
tehalka News Gurugram Workers digging under debris 3 killed, 5 injured, hospitalized
तहलका न्यूज गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ी दर्दनाक घट गई है। यहां पटौदी में खुदाई का काम कर रहे आठ मजदूर अचानक मलबे में दब गए। मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन मजदूरों की हालत ज्यादा खराब बताई जाती है। जिन्हें गुरुग्राम के एक हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। जबकि दो का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजदूरों में सभी महिलाएं शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पटौदी में मनरेगा के तहत एक तालाब की खुदाई का काम चल रहा था। तमाम मजदूर काम पर लगे हुए थे। लेकिन इसी दौरान अचानक से मिट्टी धंस गई और मलबे की चपेट में 8 महिला मजदूर आ गई। जिनमें से तीन की जान चल गई और पांच महिला मजदूर घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला मजदूरों के शव कब्जे में ले लिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks