स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

टिकरी बॉर्डर से कैथल तक सुरजेवाला का होगा जोरदार स्वागत - राज सिंह कंडेला

 tehalka News jind Surjewala will be warmly welcomed from Tikri border to Kaithal - Raj Singh Kandela


तहलका न्यूज जींद / साहिल भनवाला 


हरियाणा प्रदेश किसान-मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राजसिंह कंडेला ने बताया कि 14जून को हरियाणा प्रदेश की आन,बान और शान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव, कर्नाटक के प्रभारी और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक की ऐतिहासिक और प्रचंड के जीत के बाद अपने गृह प्रदेश हरियाणा में पहुंच रहे हैं। कर्नाटक जीत के मुख्य सूत्रधार रणदीप सुरजेवाला के हरियाणा आगमन को लेकर हरियाणा प्रदेश वासियों में बहुत ही उत्साह और जोश है। 14 जून को टिकरी बार्डर से लेकर कैथल तक अनेक स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। 




सुरजेवाला के स्वागत में जनसैलाब उमड़ेगा। इस दिन से हरियाणा की राजनीति एक नई करवट लेगी। हरियाणा सरकार के उखाड़ फेंकने की 14जून से शुरुआत की जाएगी क्योंकि सुरजेवाला जो भी काम करने की ठान लेते हैं उसको पूरा करके ही दम लेते हैं।हम सभी प्रदेश वासियों से अपील करते हैं 14 जून को सुरजेवाला जी के रोड़ शो और स्वागत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और भारतवर्ष की राजनीति के चमकते सितारे के हाथ मजबूत करें। सभी नेता ,समर्थक और आम जन अपने -अपने स्तर तैयारियों में लगे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |