स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ताई की डंडों से पीट-पीट कर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात |

 Tehalka News Haryana Tai was beaten to death with sticks

हत्या के कारणों का पता नहीं, हत्यारा फरार 


तहलका न्यूज रेवाड़ी सुरेंद्र इंदौरा, 


 रेवाड़ी जिले के गांव जाटूवास में देवर के बेटे ने शनिवार की रात को अपनी ताई को डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। आरोपी भतीजा शराब पीने का आदि था। पहले भी वह अपनी ताई व उसके बेटे से झगड़ा कर चुका था। आरोपी द्वारा किए गए हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे उसके बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने जहां मृतका के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है, वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी है।






अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

पशुओं के पास प्लाट में सोती थी मृतक चंद्रो देवी

 हत्या करने का कोई ठोस कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जाटूवास निवासी 70 वर्षीय चंद्रो देवी अपने प्लॉट में पशुओं के पास सोती है। रविवार की सुबह जब परिवार के सदस्य प्लॉट में गए तो चंद्रो देवी का लहुलुहान शरीर प्लॉट के बाहर रास्ते पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाले तो उसमें पाया गया कि चंद्रोदेवी का भतीजा प्रदीप उसे डंडों से पीट रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा प्रदीप को तलाश किया गया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।







 पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि प्रदीप शराब पीने का आदी है। इससे पहले भी वह चंद्रो देवी व उसके बेटे के साथ झगड़ा कर चुका है। बीती रात उसने प्लॉट पर पहुंचकर चंद्रो देवी की डंडों से बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |