जींद में युवक पर दिन दहाड़े बरसाई गोलियां, युवक को लगी पांच गोलियां, पास के गांव का रहने वाला है पीड़ित |
Tehalka News jind Bullets were fired in broad daylight on young man in Jind
जींद के पुराने बस स्टैंड पर हमलावरों ने बरसाई गोलियां |
तहलका न्यूज जींद / सुनील कोहाड़ : हरियाणा के जींद शहर के पुराने बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस और सीआईए की टीम में बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
ईगराह गांव के युवक को लगी पांच गोलियां
मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव ईगराह निवासी अनीश काम से जींद आया हुआ था और शुक्रवार की दोपहर को उनके पुराने बस स्टैंड के पास खड़े हो कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अनीश ने गोलियों से बचने का काफी प्रयास किया। लेकिन अंधाधुंध फायरिंग के कारण अनीश को 5 गोलियां लगी बताई जा रही हैं। पुराने बस स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और अनीश गोली लगने के कारण घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक अनीश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमलावरों की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने की नाकेबंदी
अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही जींद शहर थाना पुलिस और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमला करने वाले युवक कौन थे और उनकी अनीश के साथ क्या दुश्मनी थी। अनीस के बयान दर्द होने या बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले से तस्वीर साफ हो पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks