महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |
Tehalka News Haryana Woman of Maham Chaubisi's village died under suspicious circumstances in Julana area
मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
तहलका न्यूज / कर्मवीर
जुलाना क्षेत्र के रामकली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की छत से गिरने से मौत हो गई। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
गांव रामकली निवासी दीपक की पत्नी मोनिका की बुधवार को छत से गिरने से मौत हो गई थी महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को सिविल अस्पताल में ले आए। महिला की मौत का पता चलते ही रोहतक जिले के गांव भैणी चंदरपाल से महिला के मायका वाले नागरिक अस्पताल पहुंच गए। जहां पर उन्होंने मोनिका की दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते छत से गिरा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मोनिका की 8 साल गांव रामकली निवासी दीपक से शादी हुई थी।
शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग करने लगे और मारपीट की जाती थी। पिछले दिनों ही मोनिका अपनी ससुराल आई थी। अब उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति दीपक समेत 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ने लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks