पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |
Tehalka news Haryana Demonstration in support of wrestlers in Hisar, Narnaund, Barwala, meeting called in Rohtak
किसानों ने बृजभूषण शरण सहित मोदी सरकार का पुतला फूंका
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ : पहलवानों के समर्थन में किसान संगठन और हरियाणा की खाप पर उतर आई है। हिसार जिले में किसानों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और बृजभूषण शरण का पुतला जलाया। उन्हीं परिवारों के मुद्दे पर रोहतक में मीटिंग बुलाई गई है। किसानों का कहना है कि वह किसान संगठनों और ख्वाबों के निर्देश पर पहलवानों की हक की लड़ाई हर हाल में लड़ने के लिए तैयार हैं।
मुआवजे की मांग को लेकर हिसार लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने शुरू किया धरना व अन्य खबरें
पहलवानों को बदनाम करने के लिए उसे हरकतों पर उतरी भाजपा सरकार
किसान नेताओं ने बताया कि जिस तरह किसान आंदोलन ने किसानों को बदनाम करने के लिए सरकार ने घटिया सोच का परिचय दिया था उसी तरह पहलवानों के मुद्दे पर भी सरकार सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से तलवारों के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देकर उनके मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार हताश हो चुकी है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका प्रदर्शन किसी भी सूरत में रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक किसान इस मुद्दे पर उग्र नहीं हुए हैं। जिस दिन खाप प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया मोदी सरकार का आखिरी दिन होगा। क्योंकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार की बेटियों का अपमान करने पर तुली हुई है।
मुआवजे की मांग को लेकर हिसार लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने शुरू किया धरना व अन्य खबरें
किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
इस दौरान किसानों ने हिसार के लघु सचिवालय, नारनौंद के उपमंडल परिसर और बरवाला में जनविरोधी सरकार का पुतला फूंका। बाडोपट्टी टोल कमेटी की किसान रेस्ट हाऊस में वरिष्ठ किसान नेता प्रतापसिंह भ्याण व महेंद्रसिंह पूनिया की संयुक्त अध्यक्षता में मीटिंग कि और किसान रेस्ट हाऊस से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय के गेट के सामने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला जलाया और एसडीएम के मार्फ़त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू,माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
मुआवजे की मांग को लेकर हिसार लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने शुरू किया धरना व अन्य खबरें
संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने बताया कि भारतीय महिला पहलवानों को जंतर-मंतर पर विरोध जारी रखने की अनुमति देने के लिए और सांसद बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए एस डी एम बरवाला को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप
पूरा देश जानता है कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली, एक नाबालिग सहित, कई महिला पहलवानों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। ये महिला पहलवान 23 अप्रैल 2023 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रही हैं, जब केंद्र सरकार जनवरी 2023 में आरोपी सांसद के खिलाफ जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए खिलाड़ियों से किए अपने वादे को पूरा करने में विफल रही।
मुआवजे की मांग को लेकर हिसार लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने शुरू किया धरना व अन्य खबरें
2-2 FIR दर्ज होने के बावजूद भी दिल्ली पुलिस बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करने से पीछे हट रही
खिलाड़ियों को भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा और माननीय न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई शुरू करने के बाद ही दिल्ली पुलिस ने बहुत देर से आरोपी बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 2 प्राथमिकी दर्ज की। दुर्भाग्य से, उसके बाद दिल्ली पुलिस अपने पांव खींच रही है और जांच और अभियोजन को आगे नहीं बढ़ाया गया है। जब खिलाड़ियों ने अपना विरोध जारी रखा और 28 मई 2023 को दिल्ली में एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला, तो दिल्ली पुलिस, जो केन्द्र सरकार के नियंत्रण में है, ने उनके विरोध मार्च का क्रूरता से दमन किया, उन्हें हिरासत में लिया, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें जंतर-मंतर पर उनके शांतिपूर्ण विरोध स्थल से हटा दिया। यह पूरी तरह से गलत और अलोकतांत्रिक था।
संयुक्त किसान मोर्चा, बाडोपट्टी टोल के नेता राजूभगत सरसौद, नरेश भ्याण, धोला जेवरा, रोहतास राजली, सत्यवान खेदड़ ने सम्बोधित करते हुए बताया कि हम इन घटनाओं से बेहद विचलित हैं। कुश्ती एक ग्रामीण खेल है और बृज भूषण शरण सिंह की शिकार ज्यादातर लड़कियां ग्रामीण/किसान परिवारों से हैं। इसलिए हमें चिंता है कि जिन किसानों की बेटियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है और देश को गौरव दिलाया है, उनके साथ राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोगों के इशारे पर केंद्र सरकार द्वारा अत्यंत क्रूरता के साथ व्यवहार किया जा रहा है।
प्रमुख मांग:-
(1) केंद्र सरकार महिला पहलवानों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने धरना जारी रखने की अनुमति दे,
(2) महिला पहलवानों के साथ क्रूरता के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और
(3) बृज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर, तेजी से चार्ज-शीट दाखिल करने और अभियोजन के लिए उनकी हिरासत में पूछताछ की जाए।
(4) पहलवानों पर बनाये केस रद्द किये जायें।
ये शामिल संगठन शामिल रहे ।
संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल,सर्वजातीय भ्याण खाप,अखिल भारतीय किसान सभा,भारतीय किसान यूनियन चंढूनी,अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन,एस एफ आई,नागरिक मंच बरवाला, सहारण खाप, बीकेयू टिकैत आदि संगठन शामिल रहे। मा.पृथ्वी, सुदन जेवरा, फूलकुमार बिचपड़ी, मानदे चंद्र, सरोज बिचपड़ी, चंद्रो,कुलदीप बिछपड़ी, राजवीर, धूपसिंह, डाॅ.अनिल, अनिल भ्याण, मा. महेंद्र सिंह पुॅंनिया, सत्यवान खेदड़, राजू पहलवान, इंद्र सिंह खेदड़, प्रताप, नरेश भ्याण, धोला जेवरा, राजू भक्त, मा. धूप सिंह, रोहतास राजली, सरदानंद राजली, निखिल राजली, महासिंह राजली, जीत राजली, ओमप्रकाश राजली, सत्यवान रेड्डू बालक,नवीन,अंकित,अमन,काला आदि शामिल रहे।
*संयुक्त किसान मोर्चा,बाडोपट्टी टोल*
अध्यक्ष सरदानन्द राजली
9416319388

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks