स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार सिविल लाइन हत्या प्रयास मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार !

latest Hisar news Main accused arrested in Hisar civil line murder attempt case

जान लेवा हमला करने का मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर 

तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ : हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने लड़ाई झगड़ा पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इस वारदात के सबूत जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मामले में चार युवकों पकड़ कर जेल भेज चुकी है। 



More news Today

 सीआईए पुलिस ने जान लेवा हमला करने वाले युवक को पकड़ा 

    सीआईए हिसार पुलिस ने पटेल नगर हिसार निवासी अमन पर जान लेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी पटेल नगर हिसार निवासी कार्तिक को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 147/148/149/323/307/506 और आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 219 दिनाक 09.05.2023 में गिरफ्तार किया है। 


More news Today

पटेल नगर के अमित पर हमला करने का दर्ज है केस

     एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी पीएलए हिसार में सूचना मिली कि पटेल नगर हिसार निवासी अमन, अमित और करण लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण सिविल अस्पताल हिसार में एडमिट है। सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को पटेल नगर निवासी अमित ने शिकायत दी कि 08.05.2023 को शाम को कार्तिक ,आर्यन, विनय, हर्ष पंजाबी ने उसके भाई अमन की बेरहमी से पिटाई की और अमित को जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया। झगड़े के दौरान उपरोक्त ने अमित और करण को भी चोटे मार, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 




More news Today

जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर

       एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों की आपस में पुरानी रंजिश है और पहले भी झगड़े हो चुके है। आरोपी कार्तिक इस मामले में मुख्य आरोपी है और यह हिस्ट्री सीटर अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी कार्तिक पर लड़ाई झगड़े, आर्म्स एक्ट और हत्या प्रयास के 9 अभियोग अंकित है। पुरानी रंजिश में ही आरोपी कार्तिक और उसके साथियों ने अमन और अमित को चोटे मारी थी। अभियोग में आगामी जांच जारी है। आरोपी कार्तिक को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उपरोक्त अभियोग में मामले के 4 आरोपियों पटेल नगर हिसार निवासी आर्यन, हर्ष, विनय बिदलान और गुलशन को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



More news Today 


*हिसार पुलिस ने 41 उद्घोषित अपराधी किए गिरफ्तार।*


      हिसार पुलिस ने उदघोषित अपराधियो (पीओ) की गिरफ्तारी को लेकर कल बुधवार को एक दिन का स्पेशल अभियान चलाया।

     इस अभियान में सम्बंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ, स्पेशल स्टाफ और वाहन चोरी निरोधक टीमें शामिल रही। जिन्होंने बुधवार सुबह से शाम तक सुबह संपूर्ण जिले में अभियान चला विभिन्न मामलो में  उदघोषित अपराधियो पर कार्रवाई करते हुए 41 उदघोषित अपराधियो को गिरफ्तार  कर पुनः जेल भेजा है। 





      इस अभियान के दौरान हिसार पुलिस के सभी थानों, चौकियों, अपराध यूनिटों से पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिनमे थाना प्रभारी सहित कर्मचारी शामिल हुए। आज सुबह पुलिस टीमों ने एक साथ आरोपियों के ठिकानों तलाशी कर नियमानुसार कार्रवाई करे हुए उन्हें गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने लड़ाई झगड़े, एनडीपीएस, धोखाधडी, आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या प्रयास, छीना झपटी, 138 एनआई एक्ट जैसे मामले में माननीय अदालत से उदघोषित किए गए 41 अपराधियो को गिरफ्तार कर पुनः जेल भेजा है।



More news Today

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |