स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस की वर्दी में लुटेरों ने छीन लिए साढ़े सात लाख !

 Haryana Hindi news latest Robbers in police uniform snatched seven half lakh

■ गाड़ी बेचने के बहाने पंजाब से बुलाया सोलूमाजरा के निकट वारदात


तहलका कैथल। ढांड पुलिस ने पंजाब से गाड़ी खरीदने के बहाने बुलाए एक व्यक्ति से षडयंत्र के तहत साढ़े सात लाख की राशि लूटने का मामला प्रकाश में आया है। ढांड पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के पटियाला जिले के करहाली के ट्रक ड्राइवर अमीचंद ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि ड्राइवरों ने मिलकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। जिसमें कुछ दिन पहले गाड़ी खरीदने बेचने के लिए संपर्क करने का मैसेज आया। जब उसने दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया तो बोलने वाले ने नाम राजकुमार बताया।








गाड़ी खरीदने की बातचीत होने पर उसने उसको शंभू बैरियर पर गाड़ी क्रेटा दिखाने के लिए बुलाया। जहां गाड़ी देखने के बाद 7.50 लाख में सौदा तय हो गया। जहां उसने साईं के तौर पर एक लाख राजकुमार को दे दिए। लेकिन उसने रुपए वापस कर दिए और कहा कि पूरी कीमत लेकर आओ और गाड़ी ले जाओ। 29 मई को उनके बीच फाइनल हो गया कि वह रुपए लेकर आए और 30 मई को गाड़ी ले जाए। वह मंगलवार को अपने दोस्त प्रगट सिंह, जसबीर सिंह, मनफूल सिंह, पृथ्वी सिंह व ड्राइवर हरभजन सिंह के साथ 7 लाख 50 हजार रुपये लेकर राजकुमार के कहे अनुसार ढांड चौक पर आ गए।









 जब उन्होंने राजकुमार से संपर्क किया तो उसने बताया कि इसी सड़क पर कैथल की तरफ आ जाओ वह गांव में खड़ा है। जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें दोस्तों के साथ वहां राजकुमार खड़ा हुआ मिला। उसने पीछे आने के लिए कहा। जहां वे सोलू माजरा से निकलकर एक लिंक रोड पर खड़े हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |