दुकान से मोबाइल फोन चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, चोरीशुदा 13 मोबाइल किए बरामद |
Tehalka news Hisar 2 arrests in case of mobile phone theft shop, 13 stolen mobiles recovered
मात्र तीन दिन में सुलझाई मोबाइल चोरी की वारदात
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ :
बरवाला के पुराने बस स्टैंड के पास एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में बरवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को मात्र 3 दिन में ही सुलझाने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुराना बस स्टैंड, बरवाला चौकी पुलिस ने पुराने बस स्टैंड, बरवाला स्थित मोबाइल फोन की दुकान से मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों सैनी मोहल्ला बरवाला निवासी जॉनी और नरेंद्र को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित मुकदमा संख्या 428 दिनाक 28.05.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
एएसआई उपेंद्र ने बताया कि वार्ड नंबर 17, बरवाला निवासी ओमप्रकाश ने उसकी पुराना बस स्टैंड, बरवाला के पास स्थित मोबाइल रिपेयर की दुकान से 27/28 मई की रात में मोबाइल फोन चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह 27 मई की रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था और दूसरे दिन जब सुबह आकर देखा तो दुकान का पिछला शटर टूटा हुआ मिला और 25 से 30 मोबाइल फोन चोरी चोरी हुए मिले। पुलिस को दी शिकायत पर उपरोक्त मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा 13 मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
*सोलर पैनल की तांबे की तार चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।*
मंगाली चौकी पुलिस ने मंगाली आकलान - गांधी नगर रोड स्थित खेत में लगे सोलर पैनल से तांबे की तार चोरी के मामले में दो आरोपियों गांधी नगर, मंगाली निवासी महेंद्र और मंगाली आकलान निवासी धर्मचंद को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 379/411 के तहत अंकित अभियोग संख्या 375 में गिरफ्तार किया गया है ।
एएसआई जयबीर ने बताया कि आरोपी महेंद्र ने खेत ले लगे सोलर पैनल से तांबे की तारे चोरी कर मंगाली आकलन निवासी धर्मचंद को बेची थी। पुलिस ने धर्मचंद से सोलर पैनल की तांबे की तारे बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मंगाली पुलिस चौकी में सोनू कुमार वासी मंगाली आकलन ने अपने खेत में लगे सोलर पैनल से तांबे की तारे चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks