स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त सडक़ के कारण दुर्घटना होने पर एनएचएआई अधिकारियों पर दर्ज होगा मामला : डीसी

 Tehalka news hindi NHAI officials will be booked accident due damaged road on National Highway


 डीसी इमरान रजा ने जिला सडक़सुरक्षा कमेटी की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त सडक़ के कारण दुर्घटना होने पर एनएचएआई अधिकारियों पर दर्ज होगा मामला : डीसी
बैठक में एसपी दीपक सहारण, एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल जितेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीटीओ गजेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

तहलका न्यूज रेवाड़ी, 31 मई : 
डीसी मो. इमरान रजा ने कहा कि नेशनल हाइवे पर सडक़ क्षतिग्रस्त होने के कारण यदि कोई दुर्घटना घटित होती है तो नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया जाएगा। डीसी इमरान रजा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नेशनल हाइवे पर सडक़ की स्थिति दुरूस्त हो ताकि नेशनल हाईवे पर किसी प्रकार की घटना घटित न हो। उन्होंने कहा कि सडक़दुघर्टनाओं को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी अपना नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आपसी तालमेल व समन्वय से कार्य करें ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में जो भी सडक़ दुर्घटनाएं होती हैं उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।








डीसी ने निर्देश दिए जहां सडक़ दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं वहां संबंधित एसडीएम व डीएसपी एसएचओ के साथ मॉनिटरिंग करें और संबंधित एजेंसी द्वारा यदि समय पर दुर्घटनाओं के कारणों पर संज्ञान नहीं लिया जाता है तो तुरंत प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले राष्टï्रीय राजमार्गों, शहर के सरकुलर रोड़ सहित अन्य सडक़ों व चौराहों को आमजन के लिए सुरक्षित व सफर को सुगम बनाने को लेकर प्रभावी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी होने के साथ-साथ अनुपालना करना ज्यादा अहम है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे पर बने अनाधिकृत कट बंद किए जाएं और सर्विस रोड़ को भी ठीक किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके अधिकारी क्षेत्र की सडक़ों पर गड्ढïों को दुरूस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं और अवैध कटों को भी बंद करवाएं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकुलर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यवाही निरंतर जारी रखें।








ये रहे मौजूद :
बैठक में एसपी दीपक सहारण, एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल जितेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीटीओ गजेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |