स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एसजीटी विश्वविद्यालय की छात्रा का हुआ जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में चयन

 Tehalka News Gurugram Student of SGT University selected in John Hopkins University

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोलॉजी में रिसर्च इलेक्टिव में हुआ भूमिका का चयन 

 तहलका न्यूज गुरुग्राम: 

एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम की एमबीबीएस की छात्रा भूमिका सिंघल का चयन जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी बाल्टीमोर, यूएसए में हुआ है, भूमिका का चयन जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोलॉजी में रिसर्च इलेक्टिव के लिए हुआ है। छात्रा भूमिका, एसजीटी विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ साइंसेज की छात्रा है।








डीन सुरेन्द्र पाल सिंह कोचर ने बताया कि इस चयन के बाद यूएसए की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में एसजीटी यूनिवर्सिटी रिसर्च के लिए पंजीकृत हो चुकी है जिसके बाद आसानी से विद्यार्थी अपनी रिसर्च के लिए यूएसए की इस यूनिवर्सिटी में जा सकते हैं।  






उन्होनें बताया कि संकाय द्वारा एक रिसर्च कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें रिसर्च में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें भूमिका ने रिसर्च में अपनी बढ़ चढ़कर भागीदारी दिखाई। जिसके बाद रिसर्च के आधार पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) स्टूडेंटशिप में कई बच्चों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का चयन हुआ, और उन्हें 50,000 / - रुपए की नकद राशि आईसीएमआर से मिली।








भूमिका की मेन्टर डॉ आकृति शर्मा ने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है कि भूमिका का चयन मेडिकल साइंस में बड़ा नाम रखने वाली यूनिवर्सिटी जॉन हॉपकिंस में हुआ है। एसजीटी यूनिवर्सिटी हमेशा से ही रिसर्च को प्रमोट करती आई है जिसका एक लाभदायक नतीजा मिला है। उन्होंने कहा कि एसजीटी यूनिवर्सिटी का हमेशा फोकस छात्र छात्राओं के छोटे छोटे ग्रुप बनाकर रिसर्च पर आधारित काम को बढ़ावा देने का रहा है। और यूनिवर्सिटी छात्र छात्राओं के एक लिए एक मंच है जिस पर विद्यार्थी अपना भविष्य चमका सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |