स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप, जलघर का निर्माण कार्य रोका

 Rohtak news Hindi Accused of using substandard material on contractor, stopped construction work of water house


तहलका न्यूज रोहतक ।


सिंहपुरा कलां में बनाए जा रहे जलघर में निम्न स्तर की ईंटों का प्रयोग करने को लेकर बुधवार की शाम को हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रूकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की ठेकेदार के साथ कहासुनी भी हुई। इस मामले में डीसी समेत अन्य अफसरों को शिकायत दी जाएगी।







गांव में जलघर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसमें निम्न स्तर की ईंटों का प्रयोग करने की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच सुमित कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां पांच ट्रैक्टर ट्रालियों में निम्न स्तर की सामग्री पाई गई। मौके पर ठेकदार ने ग्रामीणों के साथ कहासुनी कर धमकी दी। इस वजह से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीण उपायुक्त से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से ठेकेदार मनमर्जी कर रहा है।





अफसरों को शिकायत दी

ठेकेदार निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग कर रहा था। इसलिए उसे ऐसी सामग्री प्रयोग करने से रोका गया है। उसके खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जाएगी।

सुमित, सरपंच सिंहपुरा कलां

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |