स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गांव बलियाली के तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

 Bhiwani news today Two youths died due to drowning in village Baliali pond


• पुलिस की गोताखोर टीम ने निकाले दोनों युवकों के शव


तहलका न्यूज भिवानी। भिवानी जिला के गांव बलियाली में दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दो युवकों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया। सूचना पाकर कस्बा बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों के शवों को गोताखोर टीम की मदद से बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया। 





भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गांव बलियाली के सरपंच के माध्यम से उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव के तालाब में दो युवक डूब गए। दोनों के शवों को मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार दोनों युवक तालाब में नहाने के लिए गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।







वहीं गांव के सरपंच सचिन सरदाना ने बताया कि उन्हें गाव के स्टेडियम के पास तालाब में दोनों युवकों के डूबने की सूचना मिली। जिसके बाद से उन्होंने पुलिस टीम इ को घटना के बारे जानकारी दी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुच दोनो र युवको को गोताखोर मदद से बाहर निकाला और भिवानी के सिविल हॉस्पिटल भेज दिया। उन्होंने बताया कि दोनो युवकों में एक युवक दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था तो दूसरा युवक पढ़ाई करता था, जिनकी तालाब में डूबने से मौत हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |