स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली निगम की टीम ने 118 कनेक्शन किए चेक 50 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी

latest Hisar news Electricity Corporation's team checked 118 connections and caught electricity theft at 50 places


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़।


बिजली निगम की 34 टीमों ने हिसार सर्कल में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। सिटी एरिया में बस स्टैंड के पास बने एक पीजी में डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी की जा रही थी। यहां एयरकंडीशन भी चलाए जा रहे थे। टीम को यहां 4 किलोवाट का लोड मिला, जिस पर करीब एक लाख रुपए जुर्माना किया है।


तलवंडी राणा के पास एक पशु डेयरी में भी डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन मिला। टीम ने यहां छापा मारकर 4.63 किलोवाट चोरी पकड़ी, डेयरी संचालक पर 2.20 लाख रुपए का जुर्माना किया है। सेक्टर 16-17 और डोगरान मोहल्ला में डबल स्टोरी कोठियों में डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन के जरिए बिजली चोरी पकड़ी है। हिसार शहरी क्षेत्र में 118 कनेक्शन चेक किए, जहां 50 जगह बिजली चोरियां पकड़ी, जिन पर 73.80 किलोवाट लोड था। ग्रामीण की बजाए शहरी इलाके में ज्यादा चोरी मिली। यहां जितने कनेक्शन चेक हुए उसका 42 प्रतिशत तक चोरी मिली। पूरे सर्कल में टीमों ने 940 जगहों पर कनेक्शन चेक किए हैं, 178 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी है, जिन पर 289.60 किलोवाट लोड था। बिजली चोरी करने वालों पर 35 लाख रुपए का जुर्माना किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |