स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी गिरफ्तार, हिसार पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

 latest news Hisar Accused arrested in triple murder case, Hisar police arrested from Gujarat


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

      हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने कृष्णा नगर हिसार में हुए ट्रिपल मर्डर ( triple murder case ) मामले में आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गुजरात से पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपित राकेश पंडित अपने तीनों बच्चों के साथ वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। वीरवार को पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी ताकि वारदात की असली वजह का पता लगाया जा सके। 

अन्य खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 





हिसार के कृष्णा नगर में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस में वारदात के 4 दिन बाद ही आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। वारदात को अंजाम देने के बाद राकेश पंडित इतना शातिर निकला थी वह हिसार ही नहीं बल्कि प्रदेश को छोड़कर दूर भागना चाहता था। पुलिस उसका लगातार पीछा कर रही थी और उसे गुजरात‌ के राजकोट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित राकेश पंडित को थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 302/323/34 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 407 दिनाक 11.06.2023 में राजकोट, गुजरात से काबू कर नियमनुसार कार्रवाई की गई है। 





       उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर 11.06.2023 को अपने पारिवारिक झगड़े में अपनी पत्नी और दो सालो की गोली मारकर हत्या का आरोप है।  आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि थाना अर्बन एस्टेट हिसार में धनाना निवासी राजेंद्र की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया था।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 




गौरतलब है कि आरोपित राकेश पंडित ने 11 जून की सुबह दिन में करीब 10:30 बजे अपनी पत्नी सुमन और धनाना निवासी मनजीत सिंह और मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ‌ दरअसल मामला पत्नी के मायके जाने को लेकर था पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी हुई थी और राकेश पंडित उसे लगातार मना कर रहा था तो उसकी पत्नी सुमन ने अपने भाई मंजीत और मुकेश कुमार को हिसार बुला लिया। ‌ जब सुमन ने अपने भाई मंजीत और मुकेश के साथ मिलकर मायके जाने की बात कही तो राकेश पंडित ने बिना कुछ सोचे समझे ही तीनों को गोलियां दाग दी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 



अन्य खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |