स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी जींद रोड़ पर ट्रैक्टर के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत, हांसी में ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत

 hansi news Painful death of farmer after coming under tractor on Hansi Jind Road, woman died after coming under truck in Hansi

अज्ञात परिस्थितियों में खुद के ट्रैक्टर के नीचे आया किसान

तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 


हांसी जींद रोड़ पर गांव ढाणी ब्राह्मण के पास अज्ञात परिस्थितियों में एक किसान अपना ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।‌ राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। किसान की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। बुधवार की ढेर सांय गांव राजपुरा के श्मशान घाट में मृतक किसान का अंतिम संस्कार किया गया। वही हांसी के फ्लाईओवर के नीचे बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और बेटी घायल हो गए। महिला का पति अपनी पत्नी और बेटी को नारनौंद से लेकर अपने घर जा रहा था।






परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव राजपुरा निवासी किसान धर्मवीर पंडित खेत में काम करके अपने घर आ रहा था कि गांव ढाणी ब्राह्मण के पास सड़क टूटी होने के कारण धर्मवीर का ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसकी ट्राली पलट गई। परिजनों का कहना है कि यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हो गया जिसके कारण धर्मवीर ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और जैसे ही उसने बचाव की कोशिश की तो उसका सिर ट्रैक्टर के पीछले पहिए के नीचे आ गया। जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है क्योंकि उसके परिवार में कमाने वाला एकमात्र किसान धर्मवीर पंडित ही था। 







मृतक धर्मवीर अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़कर गया है। मृतक की पत्नी घरेलू महिला है और उसके दोनों बेटे स्कूल में पढ़ाई करते हैं। जिसके कारण परिवार की पूरी जिम्मेदारी धर्मवीर के कंधों पर ही थी। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। नारनौंद पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।






ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत, पत्नी और बेटी घायल

तहलका न्यूज हिसार सुनील कोहाड़ ।

 हांसी के दयाल सिंह कालोनी के नजदीक बरवाला फ्लाईओवर के नीचे सड़क हादसे में एक महिला की मौत व एक बच्ची और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप अपनी दोनों बेटी व अपनी पत्नी को बाइक पर सवार होकर नारनौंद से लेने गया था। दो दिन पूर्व सुमन अपने पिता के घर गई थी। आज प्रदीप अपनी पत्नी व बच्चों को लेने नारनौंद गया। नारनौंद से लौटते समय बरवाला फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे उसी समय सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते प्रदीप व उसकी पत्नी सुमन व उनकी लड़की इशिका नीचे गिर गई। सुमन की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप व उसकी लड़की इशिका को गंभीर हालत में हिसार रैफर कर दिया। प्रदीप व इशिका का हिसार के निजी हॉस्पिटल में ईलाज किया जा रहा है। 







नारनाँद से अपनी पत्नी व बच्ची को लेकर आ रहा था बाइक पर, बरवाला फ्लाईओवर के नीचे ट्रक ने मारी टक्कर

सुमन के पिता महावीर ने बताया दो दिन पहले सुमन अपने बच्चों के साथ उनके घर आई थी। आज प्रदीप उन्हें लेने उनके घर नारनौंद आया था। महावीर ने बताया 1 बजे घर से खाना खाकर निकले थे और घर जाते समय ही यह हादसा हो गया। सुमन की पिता महावीर ने बताया मैने उन्हें कहा था अभी धुप है शाम को 6 बजे चले जाना परंतु प्रदीप को काम होने की कारण वह निकले और आधे घंटे बाद ही एक बड़ा हादसा हो गया। 









महावीर ने बताया मैंने अपने पास एक लड़को रख ली थी दूसरी लड़की अपनी बेटी सुमन के साथ भेज दी थी। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक हॉस्पिटल में पहुंचाया। सुमन के शव को नागरिक हॉस्पिटल के मोर्चरी हाउस में रखा गया है। सुमन की उम्र 27 वर्ष है। प्रदीप की उम्र 33 वर्ष है व उनकी बच्ची इशिका को उम्र दो वर्ष बताई जा रही है। प्रदीप बिजली व पलम्बर का काम करता है। प्रदीप अपने परिवार के साथ खेरी कंडूर गाँव में रहता है। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान लिए जा रहे है। पुलिस ने बताया परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


रोहतक में दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर, दोनों चालकों की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले बाहर

कार की टक्कर से बैंक कर्मी की मौत

अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |