Road Accident: कार ट्रैक्टर में घुसी, सड़क हादसे में 1 महिला की मौत, 3 घायल
Road accident in Fatehabad Car rammed into tractor, 1 woman killed, 3 injured in road accident
तहलका न्यूज फतेहाबाद, सुनील कोहाड़।
फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार को अलग- अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से तीनों को रैफर कर दिया गया। तीनों हादसों में गांव धांगड़ के पास एक कार पीछे से ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे उसके पुत्र को हल्की चोटें लगी हैं। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धांगड़ में ही एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गीता मंदिर रोड पर नाबालिग बच्चे स्कूटी से बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। तीनों घायलों को अग्रोहा रैफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद की आरके कॉलोनी निवासी कपिल अपनी मां 55 वर्षीय जलता देवी के साथ हिसार गया था। सुबह वह कार से वापस लौट रहे थे कि धांगड़ के पास उनकी कार आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसको हिसार जिले के न्योली कलां निवासी व्यक्ति नया ट्रैक्टर लेकर फतेहाबाद आ रहा था। इस सड़क हादसे में लता देवी की मौत हो गई, जबकि कपिल को हल्की चोटें लगीं। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया।
वहीं धांगड़ में ही पैदल जा रहे जगदीश नामक शख्स को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे जगदीश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल ले आए। तीसरी दुर्घटना फतेहाबाद शहर के गीता मंदिर रोड पर हुई, जहां पर 72 वर्षीय सत्या देवी करियाने की दुकान पर पैदल सामान लेने जा रही थी कि स्कूटी चला रहे नाबालिग बच्चे ने उसे टक्कर मार दी। उसे भी नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों की कमी के चलते तीनों को रैफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks