जींद पानीपत पैसेंजर ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप
latest india News Panipat Jind Panipat passenger train information created panic
पिल्लूखेड़ा मंडी स्टेशन पर रोकी गई पैसेंजर ट्रेन
तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़।
शुक्रवार को उस समय हड़कंप मिल गया, जब दिल्ली मुख्यालय से सूचना मिली कि पानीपत से जींद आ रही पैसेंजर ट्रेन में दम है। बम की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, स्थानीय पुलिस सहित अन्य एजेंसियां बम को तलाशने के लिए पिल्लूखेड़ा मंडी स्टेशन पर पहुंची। पानीपत की तरफ से आई पैसेंजर ट्रेन को रोककर जब उसकी जांच की गई तो ट्रेन में कोई भी बम नहीं मिला और यह केवल कोरी अफवाह साबित हुई। जिसके बाद प्रशासन ने और रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पैसेंजर ट्रेन संख्या जेपीआर 04971 में बम की सूचना से हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली मुख्यालय से जींद प्रशासन को सूचना मिली थी पानीपत से चलकर जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या जेपीआर 04971 में बम है तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता टीम, डॉग स्क्वायड, स्थानीय पुलिस, खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रेल की लोकेशन ट्रेस की और पिल्लूखेड़ा मंडी स्टेशन पर पहुंच गई है। जब पानीपत की तरफ से पैसेंजर ट्रेन आई तो ट्रेन में बम तलाशने की कवायद शुरू हुई और काफी देर तक ट्रेन पीलूखेड़ी स्टेशन पर रुके होने के बाद यात्रियों में भी दहशत फैल गई है।
सधन जांच के बाद भी कुछ नहीं मिला तो ली राहत की सांस
जैसे ही रेलगाड़ी पिल्लूखेड़ा मंडी स्टेशन पर पहुंची प्रशासन के द्वारा की गई की रेलगाड़ी को तुरंत खाली कर दिया जाए। बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वायड सीआईडी व अन्य अधिकारियों ने रेल गाड़ी के हर डिब्बे की गहनता से जांच की। लेकिन रेलगाड़ी में ऐसा कोई आपतिजनक समान व बम नहीं मिला तो टीम ने रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों का सामान चेक किया। उसमें भी कुछ नहीं मिला। जिसके बाद अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में पिल्लूखेड़ा रेलवे कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पानीपत से जींद आ रही ट्रेन में बम होने की सूचना मिली थी। जिस समय सूचना मिली उस समय पैसेंजर ट्रेन सफीदों रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। जिसके बाद पिल्लूखेड़ा मंडी स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोका कर गहनता से जांच की गई तो उसने बम की होने की सूचना केवल अफवाह साबित हुई। सघन जांच के बाद पैसेंजर ट्रेन टू जींद की तरफ रवाना कर दिया गया।
हांसी के नजदीकी गांव के शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूट
परिजनों का आरोप, पैसों के लेन देन को लेकर की हत्या

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks