स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news: हिस्ट्रीशीटर काला बडाला के परिजनों व दूसरे पक्ष के लोगों के बीच खूनी संघर्ष, गांव के सरपंच सहित दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Hansi news: Bloody conflict between relatives of history-sheeter Kala Badala and people from other side

दोनों पक्षों के कई लोग घायल हॉस्पिटल में भर्ती

गांव के सरपंच जोरावर सिंह गैंगस्टर मृतक प्रदीप उर्फ काला बडाला का पिता है। वहीं सरपंच के पोते ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है।


तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।


हांसी के नजदीकी गांव बडाला में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर काला बडाला के परिजनों व दूसरे पक्ष के लोगों के आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। खूनी संघर्ष के उपरांत पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर सरपंच जोरा सिंह सहित कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया। गांव के सरपंच जोरावर सिंह गैंगस्टर मृतक प्रदीप उर्फ काला बडाला का पिता है। वहीं सरपंच के पोते ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






सरपंच के पोते के ब्यान पर मामला दर्ज 

 पुलिस को दी शिकायत में सरपंच पुलिस को दी शिकायत में सरपंच के पोते बडाला निवासी अंकित ने बताया कि वह और उसका भाई विशाल, साहिल के घर के सामने रखी पंचायती कुर्सियों पर बैठे हुए थे। उसी समय उन्हें चाचा संजू के चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर गए तो वहां अमरजीत व कृष्ण उसके चाचा संजू को पकड़े हुए थे। जबकि बलराज उसके चाचा संजू को डंडे से मार रहा था। उन्होंने जब अपने चाचा संजू को उनके चुंगल से छुड़ाने की कोशिश की तो उन तीनों ने हम भी लाठी डंडों हमला कर दिया। अंकित ने बताया कि हमलावरों ने उससे कहा कि तेरे चाचा प्रदीप उर्फ काला का तो मरवा दिया और अब हम तुम्हारे को भी जान से मारेंगे। हमारे द्वारा शोर मचाए जाने पर तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया‌ । अंकित ने बताया कि कृष्ण, बलराज, हेमंत, अमरजीत व आशीष ने पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते उन पर लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से हमला करके चोटें मारी हैं।









उमस भरी गर्मी में रात भर बिजली से महरूम रहे सुंदर नगर निवासी                  

फायरिंग कर फैलाई दहशत, घर में घुसकर बचाई जान

बलराज का आरोप सरपंच जोरा सिंह पक्ष के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने चुनावी रंजिश में किया हमला 

वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के बलराज की शिकायत पर सरपंच जोरा सिंह, सुनील, संजू, विशाल, साहिल, राहुल, सुनील सहित 10-12 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलराज ने बताया कि रात को सरपंच जोरा सिंह, सुनील, संजू, विशाल, साहिल, राहुल, सुनील व 10-12 अन्य व्यक्ति उनके पास आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बलराज ने बताया कि हमले के वक्त सभी के हाथों में हथियार थे। शोर सुनकर जब उसका बड़ा भाई कृष्ण वहां आया तो सभी ने मिलकर उस पर भी हमला किया। इससे वह और उसका भाई कृष्ण घायल हो गए। बलराज ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते सरपंच जोरा सिंह उनपर हमला किया गया था। पुलिस ने सरपंच जोरा सिंह, सुनील, संजू, विशाल, साहिल, राहुल, सुनील व 10-12 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच आरंभ कर दी है।



हांसी के नजदीकी गांव के शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूट


अमेरिका भेजने के नाम पर नारनौंद के नजदीकी गांव के युवक से 37 लाख की ठगी, जींद में चार के खिलाफ मामला दर्ज


परिजनों का आरोप, पैसों के लेन देन को लेकर की हत्या

हरियाणा राजस्थान मंडी भाव


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |