जींद में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ अमूल, नोवा, सांची घी के टिन में पैक कर किया जा रहा था सप्लाई
Haryana Jind news Fake ghee making factory busted in Jind Amul, Nova, Sanchi ghee was being packed in tins and supplied
720 किलोग्राम नकली घी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़।
जींद शहर की श्याम नगर कॉलोनी में पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर शाम को एक घर पर छापेमारी करके नकली घी की फैक्ट्री को पकड़ा था, उसमें वनस्पति घी और रिफाइंड ऑयल में एसेंस डालकर तैयार किया गया 720 किलोग्राम नकली घी पुलिस ने बरामद किया है। फैक्ट्री से पुलिस ने खेम नगर निवासी हन्नी व उसके नौकर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव गुनावर निवासी बच्चन लाल को पकड़ा है।
वनस्पति घी, रिफाइंड ऑयल व एसेंस से तैयार नकली घी को अमूल, नोवा, सांची घी के पाऊच व टीन में घी को पैकिंग करके बाजार में दुकानदारों को सप्लाई किया जा रहा था जहां से लोगों को देसी घी बताकर बेचा जाता था और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था । पकड़े गए आरोपियों से पुलिस घी सप्लाई करने वाली जगहों के बारे में पता किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पटियाला चौक चौकी इंचार्ज दीपक ने बताया कि सूचना मिली थी कि श्याम नगर कालोनी में नकली घी तैयार करने की फैक्ट्री चल रही है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह को साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। जब टीम वहां पर पहुंची तो गैस चूल्हे पर वनस्पति घी, रिफाइंड में एसेंस डालकर घी तैयार किया जा रहा था जहां खेम नगर निवासी हन्नी व उसके नौकर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव गुनावर निवासी बच्चन लाल तैयार किए गए नकली घी को ब्रांडेड कंपनियों के पाऊच व टीन में उसको भरा जा रहा था। पुलिस ने आरोपि खेम नगर निवासी हन्नी व उसके नौकर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव गुनावर निवासी बच्चन लाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, कॉपीराइट एक्ट धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks