स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दनोदा गांव में बनेगा रैस्ट हाऊस : डिप्टी सी.एम.

 Narwana news Rest house will be built in Danoda village: Deputy CM.


तहलका न्यूज नरवाना ।

 हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांव दनौदा में आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्राम गृह का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर जमीन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने यह बात उपमंडल नरवाना के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान दनौदा कलां गांव के ऐतिहासिक सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही।






उपमुख्यमंत्री वीरवार को दनौदा कलां, कालवन, ढाबी टेक सिंह, गढी, कोयल, गुरसर, अम्बरसर सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने गांव में ई-लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा भी की और कहा कि यह ई- लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें इंटरनेट, कम्प्यूटर, ई-बुक, वाईफाई, जैसी सुविधाएं बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।








उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव ढाबी टेक सिंह गांव वालों की मांग पर में कम्यूनिटी सैंटर व ग्राम सचिवालय बनवाने व की घोषणा की । उन्होंने कहा कि गांव से धमतान साहिब तक जाने वाली सड़क को जल्द ही बनाने की बात कही और गांव में बिजली की तारों को तुरंत ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने गांव में पीने की पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम से पहले उपमुख्यमंत्री ने सर्वजातीय बिनैन खाप चबूतरे के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। गांवों में पहुंचने पर गांववासियों द्वारा उपमुख्यमंत्री का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।






इस अवसर पर उनके साथ ज.ज.पा. के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन राजेन्द्र लितानी, नरवाना के एसडीएम अनिल कुमार दून, डी.एस.पी. अमित भाटिया आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |