स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फायरिंग कर फैलाई दहशत, घर में घुसकर बचाई जान

 bhuna Fatehabad news : Panic spread by firing, saved life by entering house

फायरिंग के बारे में जानकारी देते हुए


तहलका न्यूज भूना, जग्गा 


फतेहाबाद रोड पर वाल्मीकि मोहल्ला में आईफोन व गारमेंट्स की दुकान से कपड़े नहीं दिलवाने पर कुख्यात बदमाश सोनू उर्फ बच्ची ने बुधवार की रात्रि को अमरजीत नामक व्यक्ति के घर पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्ची गैंग के सरगना व उसके तीन गुर्गों ने फायरिंग की। इसलिए दो गोलियां सीधी घर के दरवाजे पर मारी गई और जब लोगों ने शोर मचाया तो कई हवाई फायर किए। फायरिंग में किसी भी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि को एएसपी सृष्टि गुप्ता पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंची। परंतु हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने बच्ची गैंग के सरगना व उसके तीन नामित गुर्गो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। एएसपी ने अलग-अलग तीन टीमें गठित करके सीआईए - फतेहाबाद व भूना पुलिस को आरोपियों को काबू करने की जिम्मेवारी सौंपी है।






नंबर 4 निवासी अमरजीत ने बताया कि दो दिन पहले सोनू उर्फ बच्ची व सौरभ उसके पास आए थे। उन्होंने स्टार मोबाइल की दुकान से आईफोन व लक्ष्मी गारमेंट्स से कपड़े दिलवाने की मांग रखी थी, मगर मैंने उन्हें उसी समय इंकार कर दिया। लेकिन दोनों ने मुझे धमकी दी थी कि यह सब नहीं दिलाया तो तेरे साथ अब अच्छा नहीं होगा। उसी रंजिश के चलते बुधवार की रात्रि को एक बजे के करीब आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर आकर उसके घर के सामने गोलियां चला दी।









क्या कहती है एएसपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं भूना थाना प्रभारी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि वाल्मीकि मोहल्ले में बुधवार की रात्रि को गोलीबारी मामले में 4 नामित हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित अमरजीत पुत्र रघुवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 की शिकायत पर आरोपी सोनू उर्फ बच्ची पुत्र धर्मपाल, सौरभ पुत्र महिंद्र, अंकित उर्फ बॉक्सर पुत्र रामनिवास निवासी भूना व अशोक उर्फ बिल्ला पुत्र सुरेश वासी सैंथली जिला जींद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 427, 285, 385, 506, 34 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |