पुल से नीचे गिरी स्कूल वैन, बाल-बाल बचे बच्चे, चालक गंभीर
Fatehabad news today : School van fell down from bridge, children narrowly escaped, driver serious
तहलका न्यूज जाखल / तरसेम सिंह
जाखल खंड के गांव तलवाड़ा के पास में दोपहर करीबन 3 बजे बाद एक स्कूल वैन पुल से नीचे जा गिरी और पलट गई। हादसे के दौरान वैन में छह बच्चे भी सवार थे। जिनमें तीन को हल्की फुल्की चोटें लगी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा। घायलों को जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में लाया गया, जहां बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि चालक को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह स्कूल वैन टोहाना के ऋग्वेदा स्कूल की एक टाटा ऐस वैन बच्चों को लेकर जाखल के तलवाड़ा, म्योंद व जाखल गांव आदि क्षेत्रों में छोड़ने गई थी। इसी दौरान जाखल-कूला मार्ग पर गांव तलवाड़ा के पास बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए पुल के ऊपर से गुजर रही थी तो अचानक से स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय संचालक चांदपुरा निवासी बिंदर के साथ स्कूली छात्र भी सवार थे। इस हादसे में शुकुल वाहन चालक बिंदर को गंभीर चोटें आई है जबकि 3 छात्रों को मामूली चोटें बताई जा रही है। सरकार द्वारा छुट्टी करने के बावजूद भी काफी निजी स्कूल संचालक क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के लिए सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खोल लेते हैं। जिसका खामियाजाना मासूम बच्चों व उनके अभिभावकों को भुगतना पड़ता है।
क्या कहते है जांच अधिकारी
स्कूल वैन के साथ हादसा होने को लेकर एक सूचना मिली थी। मौका पर जाकर तफदिश के दौरान पता चला है कि यह वैन टोहाना के ऋग्वेदा स्कूल की है, जिसमे 6 बच्चे सवार थे 3 बच्चों को हल्की चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वही चालक हालात को गंभीर देखते हुए अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। कृष्ण कुमार जांच अधिकारी जाखल थाना

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks