कनपटी पर पिस्तौल तान नकदी और गहने लूटे
Bhiwani news today Looted cash and jewelry at gunpoint
तहलका न्यूज बवानीखेड़ा। गांव सिप्पर में एक बाग मालिक के घर घुसकर कनपटी पर हथियार लगाकर लूट की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस ने इस मामले को लेकर मामला ब दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित दंपति सोनीपत जिले के रहने वाले हैं।
सोनीपत प्रीतमपुरा निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसने गांव सिप्पर में 28 एकड़ जमीन में बाग लगाया हुआ है। जहां बने मकान में वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। जबकि बच्चे प्रीतमपुरा में रहते हैं। मंगलवार रात करीब एक बजे मुंह पर कपड़े बांधे हुए तीन हथियारों के साथ आए तथा धक्के मारकर गेट खोल लिया। अंदर घुसकर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर अचानक एक ने पिस्तौलनुमा हथियार उसकी कपनटी पर लगाया तथा थप्पड़ मुक्के मारते हुए बेड में रखे 70 हजार रुपये निकाल लिए। उनमें से एक लड़के ने मेरी पत्नी के कानों में पहने हुए सोने के बाले को झपटा मारा, जिससे मेरी पत्नी का कान फट गया व एक हाथ में कुल्हाड़ी लगी हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद मेरा बेटा आनंद इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks