स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले में युवक की गोली मारकर हत्या, रोहतक रोड़ पर झाड़ियों में पड़ा मिला शव

  Jind murder news: Youth shot dead in Jind district, dead body found lying in bushes on Rohtak road


बुधवार रात को गायब युवक का शव बरामद 

तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़ ।

जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ में एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला तो गांव में सनसनी फेल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच की तो पाया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक बुधवार रात को अज्ञात परिस्थितियों में गायब हो गया था। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 







मिली जानकारी के मुताबिक किलाजफरगढ़ निवासी 28 वर्षीय कृष्ण बुधवार रात को अज्ञात परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था। रात से ही मृतक के परिजन उसको तलाशने में जुटे हुए थे। बस पति वार की दोपहर को जब उसको तलाश रहे थे तो रोहतक रोड़ पर गांव के निजी स्कूल के पास झाड़ियों में कुछ पढ़ा हुआ दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो झाड़ियों में कृष्ण का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। पता चला है कि मृतक के करीब आधा दर्जन गोलियां मारी गई थी। इस वारदात की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। 








हत्या की सूचना मिलते ही जुलाना के डीएसपी रोहतास जुलाना थाना प्रभारी समरजीत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना फॉरेंसिक टीम को दी। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई। पता चला है कि मृतक ने अंतिम बार बीती रात करीब 9 बजे के बाद अपनी मां से बात की थी और कुछ देर बाद घर रोकने की बात कह रहा था लेकिन देर रात तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन सुबह उसकी तलाश में जुट गए। 







इस संबंध में थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि गांव किला जफरगढ़ में झाड़ियों में पड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम में घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |