स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narnaund News : नारनौंद हलके के कोथ ,कापड़ो, खेडी चौपाटा, माजरा तथा डाटा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

 Narnaund News : Public dialogue programs were organized in Koth, Kapdo, Khedi Chowpata, Majra and Data villages of Narnaund constituency.


विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने जनसमस्याएं सुनी और भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल का जनता से लिया फीडबैक 

तहलका न्यूज, नारनौंद, सुनील कोहाड़ 

नारनौंद हलके के कोथ, कापडों, खेड़ी चोपटा, माजरा व डाटा गांव में वीरवार को जनसंवाद  कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने जनसंवाद कार्यक्रमों में शिरकत कर जनता की समस्याओं को सुना और भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पर लोगों की फीडबैक ली। 







जन संवाद कार्यक्रमों में जनता द्वारा रखी गई हर समस्या का होगा समाधान : विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा 

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान जितनी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई हैं उन सभी का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों को सौपते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन समस्याओं का समाधान यहां नहीं हो सकेगा। उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजा जाएगा। ताकि सभी समस्याओं का समाधान त्वरित आधार पर हो सके।  जनसंवाद कार्यक्रमों में पहुंचने पर विधानसभा डिप्टी स्पीकर का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।







   डिप्टी स्पीकर ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित मजबूत फैसले लेकर  भारत का गौरव दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जिसके परिणाम स्वरूप देश एवं प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा  है। सरकार लोगों की आशाओं तथा आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिनके परिणाम स्वरूप गरीब तबके के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।





खेड़ी चोपटा से कापड़ो गांव तथा माजरा गांव से नारनोंद तक बनेंगी सड़कें

   भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंधु ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जनता के दिलों में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेड़ी चौपटा से कापड़ो  गांव तक तथा नारनौंद से माजरा गांव तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान दी है जल्द ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों के दौरान नारनौंद हलके में अनेक विकास कार्य हुए हैं। हलके के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।






इस अवसर पर  नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, हांसी के एसडीएम मोहित महराणा, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतवीर वर्मा जिला पार्षद सत्यवीर सिंधु ,भाजपा  महिला मोर्चा की प्रधान सुषमा पांचाल भाजपा नारनौंद मंडल के अध्यक्ष जयवीर माजरा, नरेश वर्मा, सुभाष बेनीवाल, अमित यादव , नरेश सांगवान, हरपाल नंबरदार, प्रेम वर्मा, कुलदीप गौतम तथा लगभग सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |