स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्टूडेंट विजा व जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपए ठगने के मामले में एक गिरफ्तार |

 India Japan news One arrested for cheating Rs 45 lakh in name of student visa and job in Japan

जापान का स्टूडेंट वीजा और पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से 45 लाख ठगने के मामले में गिरफ्तार 


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

  इन दिनों युवाओं में विदेशों में जाकर पढ़ाई ( study ) करने और नौकरी ( job ine foreign country ) करने की लालसा लगातार बढ़ती जा रही है। इसका फायदा उठाते हुए काफी ठग ताक लगाए बैठे हुए हैं और वो ऐसे युवाओं का शिकार बना लेते हैं और उन्हें इस तरह से ट्रिक किया जाता है कि उन्हें उस समय ठगी होने का कोई शक भी महसूस नहीं होता कि उनके साथ ठगी की जा रही है। जब वह पूरी तरह से उनके चंगुल में फंस जाते हैं तो उन्हें ठगी होने का शक होता है। जिसके बाद वह पुलिस का दरवाजा खटखटाते हैं। पुलिस साइबर सेल द्वारा लोगों को ऐसे ठग गिरोह से बचने के लिए गांव गांव जागरण एक जागरूकता शिव लगाए जाते हैं उसके बावजूद भी लोग ठगों के चुंगल में फंस जाते हैं। हिसार पुलिस ने एक ऐसा ही मामले से पर्दाफाश किया है। जिसमें आरोपित ने युवाओं को जापान का स्टडी विजा (study visa) और नौकरी ( job in Japan ) दिलाने के नाम पर ₹45 Laks ठगने का मामला उजागर किया है।







     हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जापान का स्टूडेंट वीजा ( Japan study visa ) और पार्ट टाइम नौकरी ( part time job ), दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से 45 लाख ठगने के मामले में आरोपी नवाशहर, पंजाब निवासी अमरदीप सिंह को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 420/406 और इमिग्रेशन एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 381 दिनांक 27.07.2020 गिरफ्तार के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 







   उप निरीक्षक प्रवेश ने बताया कि आरोपी पर जापान के स्टूडेंट वीजा और वहा पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 5 युवकों से धोखाधडी कर 45 लाख रुपए ठगने का आरोप है। थाना आजाद नगर हिसार में गांव खारिया निवासी राजेश ने शिकायत दी कि 10.01.2019 को आरोपी अमरदीप गांव चिकनवास स्थित होटल पर उसे व उसके दोस्तो को मिला। इनकी अमरदीप से पहले फोन पर बाते होती रहती थी। अमरदीप ने राजेश व उसके दोस्तो को कहा कि वह उन्हे जापान का स्टूडेंट वीजा और वहा पार्ट टाइम जब दिलवा देगा। जिसने लिए उन्हे 9.5 लाख प्रति व्यक्ति  देने होगे। और वह इन सबके दस्तावेज और 50 हजार रूपए प्रति व्यक्ति लेकर वहा से गया।







आरोप लगाते हुए बताया कि 2 दिन के बाद अमरदीप पांचों के सर्टिफिकेट ऑफ एलिजिबिलिटी, मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस, जापान सरकार की फोटो कॉपी लेकर आया और कहा कि अब बाकी के पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दो। राजेश और उसके दोस्तो ने 9 लाख के हिसाब से 45 लाख रुपए उसके अकाउंट में भेज दिए। इसके बाद आरोपी अमरदीप ने राजेश और उसके दोस्तो के कहा कि तुम सभी 10 -10 लाख रुपए अपने अकाउंट में जमा कर अकाउंट स्टेटमेंट मुझे ई मेल करो।  आरोपी ने पैसे लेने के बाद शिकायतकर्ता राजेश और उसके दोस्तो के दस्तावेज सत्यापन के लिए जापान एंबेसी नहीं भेजे और पैसे वापस मांगने पर जेल भेजवाने की धमकियां दी।







     उप निरीक्षक प्रवेश ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता राजेश और उसके दोस्तो के दस्तावेज लिए, पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। आरोपी ने शिकायतकर्ता व उसके साथियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जापान एंबेसी नहीं भेजा, उस समय शिकायतकर्ता राजेश और इसके दोस्तो को ठगी शक हुआ और इन्होंने थाना आजाद नगर में शिकायत दी। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |