Narnaund News : नारनौंद में गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप पर लूट |
Narnaund News Loot at petrol pump at gun point in Narnaund
क्षआरोपितों की सीसीटीवी फुटेजतहलका न्यूज, नारनौंद : हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर नारनौंद के पास एक पेट्रोल पंप पर बाइक पर आए दो बदमाश पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
नारनौंद के वार्ड नौ निवासी पवन ने बताया कि वह हांसी रोड पर एटूएस पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। देर रात को हांसी की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने कहा कि बाइक में पेट्रोल डाल दो। उन्होंने जिद की तो 180 रुपये का तेल डाल दिया। एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और कहा कि जितने भी पैसे हैं, हमारे हवाले कर दो। उन्होंने सेल्समैन से करीब पांच हजार रुपयों के साथ फोन भी छीनकर तोड़ दिया। पीड़ित ने मैनेजर को आवाज लगाई तो आरोपित बाइक पर सवार होकर हांसी की तरफ भाग गए।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। चारों तरफ नाकेबंदी की गई, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर शिकायत के अनुसार इसके बाद बदमाशों की पहचान की जा रही है।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें
हरियाणा के विधायकों के आवास पर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन, दी चेतावनी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks