Hansi News : कालेजों में एडमिशन को लेकर लंबा हो रहा इंतजार, छात्र लगा रहे हैं अप्लाई करने के लिए चक्कर।
Hansi News Long wait for admission in colleges
विवि, कालेजों में करने जा रहा नई शिक्षा नीति लागू ■
सोमवार तक पोर्टल पर कोर्स को लेकर जानकारी होगी अपडेट
तहलका न्यूज नारनौंद / सुनील कोहाड़ ।
महाविद्यालयों में यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। विश्वविद्यालयों सहित राजकीय व निजी कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू करने जा रहा है। इसके चलते अभी पोर्टल अपडेट नहीं हुआ। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक पोर्टल पर कोर्स को लेकर पूरी जानकारी अपडेट हो जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि कालेजों द्वारा 15 जून तक पोर्टल पर कालेज दाखिला कमेटी द्वारा पोर्टल पर कोर्स, सब्जेक्ट कांबिनेशन, सीट व फीस की जानकारी अपलोड करनी थी और 17 जून से विद्यार्थी आनलाइन आवेदन कर सकते थे।
शेड्यूल में बदलाव नहीं हुआ तो 28 जून तक कर सकते हैं आवेदन
नई शिक्षा नीति के तहत मुख्य और अवयस्क विषयों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं होने के कारण आनलाइन आवेदन शुरू नहीं हो पाए हैं। हालांकि शेड्यूल में बदलाव नहीं हुआ है तो विद्यार्थी 28 जून तक दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कालेज द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 30 जून तक की जाएगी। इसके बाद पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट व फीस भरने का समय पांच जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक का समय रहेगा । टीचिंग टर्म 21 जुलाई से शुरू होगी। दोनों मेरिट के बाद भी कालेजों में अगर सीट बचती हैं तो 21 जुलाई को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से या फिर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जा सकता है।
विवि ने नई नीति लागू करने की इच्छा जाहिर की
गौरतलब है कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 12 जून को दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी किया गया था। इसमें कहा था कि केवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित कालेजों में नई शिक्षा नीति लागू होगी। अन्य विश्वविद्यालय अपनी इच्छानुसार उनसे संबंधित कालेजों में नई शिक्षा नीति लागू कर सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किए जाने के बाद सीआरएसयू ने संबंधित कालेजों में नई शिक्षा नीति लागू करने की इच्छा जाहिर की। इसको लेकर सीआरएसयू ने जिले के विभिन्न कालेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर मंथन भी किया था और अब दो दिन पहले ही जिले के विभिन्न कालेजों के प्राचार्यों ने कुरुक्षेत्र जाकर वर्कशॉप में भाग लिया।
राजकीय कॉलेज नारनौंद में सीट इस प्रकार से है :-
course seat
BA 320
BCom 80
BSc 80
BSc non medical 80
BSc computer science 20
Total 580
हिसार जिले के किस कौन-कौन से कोर्स है जानने के लिए पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
राजकीय कालेज नारनौंद की प्राचार्या दुर्गा ने बताया कि सोमवार तक पोर्टल अपडेट होने की संभावना है। इसके बाद ही विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत विभिन्न कोर्स के मुख्य और अवयस्क विषयों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
हरियाणा के विधायकों के आवास पर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन, दी चेतावनी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks